{"_id":"b16084570837d04d6aa34708c5da0986","slug":"messi-seeks-to-meet-afghan-boy-in-plastic-jersey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 साल के बच्चे ने पहनी प्लास्टिक की जर्सी, मेसी हो गए फिदा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
5 साल के बच्चे ने पहनी प्लास्टिक की जर्सी, मेसी हो गए फिदा
Tue, 02 Feb 2016 02:07 PM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
5 साल के बच्चे ने पहनी प्लास्टिक की जर्सी, मेसी हो गए फिदा
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी की प्लास्टिक से बनी जर्सी पहने अफगानिस्तान के नन्हे मुर्तजा अहमदी की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होने के बाद खुद मेसी ने अपने इस प्रशंसक से मिलने की इच्छा जाहिर की है।
5 साल के बच्चे ने पहनी प्लास्टिक की जर्सी, मेसी हो गए फिदा
2 of 6
काबुल फुटबॉल महासंघ के अनुसार पांच वर्षीय मुर्तजा मेसी की तरह बनना चाहता है। वह काबुल के नजदीक गजनी प्रांत का रहने वाला है। गरीब परिवार से ताल्लुकात रखने वाला मुर्तजा के 15 वर्षीय बड़े भाई हुमायूं ने उसके लिए मेसी के नाम की एक प्लास्टिक की जर्सी बनाई और अपने छोटे भाई को पहनाकर उसकी फोटो को दो सप्ताह पहले फेसबुक पर डाला।
5 साल के बच्चे ने पहनी प्लास्टिक की जर्सी, मेसी हो गए फिदा
3 of 6
फेसबुक पर इस फोटो के पोस्ट होने के बाद से यह फोटो पूरी दुनिया में फेमस हो गई है। मुर्तजा के घर में उसका कमरा मेसी के पोस्टरों से भरा हुआ है। वह रोज फुटबॉल खेलता है और मेसी की तरह बनना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 साल के बच्चे ने पहनी प्लास्टिक की जर्सी, मेसी हो गए फिदा
4 of 6
गजनी में रहने वाले मुर्तजा के गरीब पिता ने माना कि वह अपने बेटे के लिए मेसी की रेप्लिका जर्सी नहीं खरीद सकते थे। मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ने शनिवार को कहा कि मेसी भी अपने इस नन्हें प्रशंसक के लिए कुछ करना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 साल के बच्चे ने पहनी प्लास्टिक की जर्सी, मेसी हो गए फिदा
5 of 6
अफगानिस्तान फुटबॉल महासंघ के प्रवक्ता सैयद अली काजमी ने कहा कि मेसी भी इस नन्हें प्रशंसक से जितनी जल्दी हो सके मिलना चाहते हैं। यद्यपि अभी तक समय और जगह तय नहीं हो पाया है। मेसी फेडरेशन के संपर्क में हैं ताकि इस युवा प्रशंसक से मुलाकात हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।