{"_id":"427ea0c190c4137a539709c39e4a0785","slug":"mitchell-mcclenaghan-retired-hurt-after-smashed-by-ball","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुल करने से चूके और गेंद हेलमेट को भेदते हुए आंख पर टकराई","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
पुल करने से चूके और गेंद हेलमेट को भेदते हुए आंख पर टकराई
Tue, 26 Jan 2016 08:43 AM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
पुल करने से चूके और गेंद हेलमेट को भेदते हुए आंख पर टकराई
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट में हादसों की घटना कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है। मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए एक और बल्लेबाज चोटिल हो गया है। इससे बल्लेबाज की बाईं आंख में गंभीर चोट लग गई है। चोट लगने से वह कुछ समय से मैदान से भी दूर हो गए हैं।
पुल करने से चूके और गेंद हेलमेट को भेदते हुए आंख पर टकराई
2 of 8
विलिंगटन में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में यह दुखद घटना हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड खराब शुरुआत के बाद आगे बढ़ रहा था और खुद को सम्मानजनक स्कोर तक ले जा रहा था तभी किवी टीम के बल्लेबाज मिचेल मैक्कलेंघन चोटिल हो गए।
पुल करने से चूके और गेंद हेलमेट को भेदते हुए आंख पर टकराई
3 of 8
मिचेल मैक्कलेंघन मैच में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे और महज 18 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के के साथ 31 रन बना चुके थे। वह टीम की पारी का अंतिम ओवर खेल रहे थे और गेंद अनवर अली के हाथ में थी। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने पुल करने की कोशिश की लेकिन वह ऐसा कर पाने से चूक गए और गेंद हेलमेट को भेंदती हुई उनकी आंख पर जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुल करने से चूके और गेंद हेलमेट को भेदते हुए आंख पर टकराई
4 of 8
मिचेल मैक्कलेंघन की आंख पर चोट लगने के बाद बड़ी मुश्किल से हेलमेट को निकाला गया। फिर थोड़ी देर बाद वह खड़े हो गए और पैदल ही चलते हुए मैदान से बाहर गए। दर्शकों ने उनके इस साहस का जमकर स्वागत किया। वह 31 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए।
विज्ञापन
पुल करने से चूके और गेंद हेलमेट को भेदते हुए आंख पर टकराई
5 of 8
अनवर अली की शॉर्ट बॉल को खेलने की कोशिश में मिचेल मैक्कलेंघन चूक गए। और गेंद हेलमेट के ऊपरी हिस्से और सिर के बीच के गैप को भेंदते हुए आंख पर जा टकराई। गेंद लगते ही बल्लेबाज जमीन पर गिर गया और काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। स्टेडियम में बैठे दर्शकों के बीच बल्लेबाज को लेकर घबराहट थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।