फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैदान पर खिलाड़ी 'झगड़ते' रहे तो अंपायर मुस्कुराते रहे

Fri, 20 Mar 2015 04:34 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन

मैदान पर खिलाड़ी 'झगड़ते' रहे तो अंपायर मुस्कुराते रहे

Mitchell Starc speaks with Pak batsman Sarfraz Ahmed
वर्ल्ड कप के तीसरे नॉक‌आउट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क ने पाक बल्लेबाज पर कुछ ‌टिप्पणी कर मामले को गरमाने की कोशिश की। अब लगने लगा है कि जैसे-जैसे मैच खिताब के करीब जाएगा खिलाड़ियों में तल्‍खी बढ़ती जाएगी।

मैदान पर खिलाड़ी 'झगड़ते' रहे तो अंपायर मुस्कुराते रहे

Mitchell Starc speaks with Pak batsman Sarfraz Ahmed
वर्ल्ड कप में नॉकआउट दौर के मुकाबले शुरू हो चुके हैं और सभी टीमें आगे बढ़ने के लिए भरसक कोशिश कर रही हैं। लेकिन नॉकआउट दौर के लगातार दूसरे मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच गरमी दिखाई दी। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बांग्लादेश के रुबेल हुसैन ने विराट कोहली के आउट होने के बाद जबर्दस्‍त जश्न मनाकर 'माहौल' बनाने की कोशिश की थी।

मैदान पर खिलाड़ी 'झगड़ते' रहे तो अंपायर मुस्कुराते रहे

Mitchell Starc speaks with Pak batsman Sarfraz Ahmed
एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी खिलाड़ियों के बीच थोड़ी तल्‍खी दिखाई दी, कंगारू गेंदबाजों ने लगातार विकेट झटककर पाक बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। माहौल को और गरमाने का काम मिचेल स्टॉर्क ने किया जो बल्लेबाज वहाब रियाज से उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान पर खिलाड़ी 'झगड़ते' रहे तो अंपायर मुस्कुराते रहे

Mitchell Starc speaks with Pak batsman Sarfraz Ahmed
पाक बल्लेबाजी के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के उलझने का मामला 39वें ओवर में हुआ जब पांचवीं गेंद पर मिचेल स्‍टॉर्क ने यॉर्कर डालने की कोशिश की और गेंद बाहर चली गई, इस पर आउट की अपील भी की गई। हालांकि गेंद ने बल्ले को छूआ नहीं था। इस पर स्टॉर्क ने कहा कि इस गेंद को तुम्हें मारना चाहिए था। वहाब रियाज इस पर जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

मैदान पर खिलाड़ी 'झगड़ते' रहे तो अंपायर मुस्कुराते रहे

Mitchell Starc speaks with Pak batsman Sarfraz Ahmed
बाद में पाक बल्लेबाज वहाब रियाज अंपायर मैगनस एर्नामुस से इसकी शिकायत की लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से न‌हीं लिया और वह खुद मुस्कुराने लगे। हालांकि कंगारू कप्तान माइकल क्लार्क ने रियाज को कुछ समझाने की कोशिश की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed