{"_id":"579a522ecc9ba31b3b6af908505e8278","slug":"most-successfull-pairs-in-odi-for-more-partnership","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वनडे की लाजवाब जोड़ियां, गेंदबाजों को खूब किया परेशान","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
वनडे की लाजवाब जोड़ियां, गेंदबाजों को खूब किया परेशान
Tue, 16 Feb 2016 12:34 PM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
वनडे की लाजवाब जोड़ियां, गेंदबाजों को खूब किया परेशान
1 of 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट के मैदान पर कई जोड़ियां ऐसी बन जाती हैं जिन्हें तोड़ पाना किसी भी टीम के गेंदबाज के लिए टेढ़ी खीर साबित हो जाता है। इन्हीं बेमिसाल जोड़ियों में सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी खूब जमी भी। फिर इसके बाद वीरेंद्र सहवाग और तेंदुलकर की जोड़ी ने भी मैदान पर धूम मचाई। हालांकि ये जोड़ियां अब गुजरे जमाने की बात हो गई हैं, आज की तारीख में हाशिम अमला और एबी डीविलियर्स की नई जोड़ी ने गेंदबाजों को परेशान कर रखा है। (संकलन और प्रस्तुतिः सुरेंद्र वर्मा)
वनडे की लाजवाब जोड़ियां, गेंदबाजों को खूब किया परेशान
2 of 12
हाशिम अमला और एबी डीविलियर्स की अफ्रीकी जोड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे विकेट के लिए 125 रनों की शतकीय साझेदारी कर न सिर्फ टीम को संकट से उबारा बल्कि आज की तारीख में यह जोड़ी वनडे क्रिकेट की सबसे सफल जोड़ी बनकर भी उभरी और 11 या उससे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली चुनिंदा जोड़ियों में शुमार हो गई। यह जोड़ी वनडे की संयुक्त रूप से सबसे सफल आठवीं जोड़ी बन गई है। जानते हैं कि अमला और एबी के बराबर और उनसे आगे की जोड़ियां कौन-कौन सी हैं।
वनडे की लाजवाब जोड़ियां, गेंदबाजों को खूब किया परेशान
3 of 12
हाशिम अमला और डीविलियर्स की जोड़ी वनडे में महज 37 पारियों में 11वीं बार शतकीय साझेदारी करने का कारनामा कर दिखाया। इस जोड़ी के अलावा 11 बार शतकीय साझेदारी करने वाली 4 अन्य जोड़ियां भी हैं। फिलहाल इस अफ्रीकी जोड़ी ने हर्शल गिब्स और ग्रीम स्मिथ के बीच 84 पारियों में हुई सर्वाधिक 11 शतकीय साझेदारी के अपनी टीम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वनडे की लाजवाब जोड़ियां, गेंदबाजों को खूब किया परेशान
4 of 12
हाशिम अमला और डीविलियर्स के अलावा 11 बार शतकीय साझेदारी करने वाली 4 अन्य जोड़ियां हैं राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर (98 पारी, भारत), राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली (88 पारी, भारत) और माइकल क्लार्क और रिकी पोंटिंग (57 पारी, ऑस्ट्रेलिया) की जोड़ी। पांचवें नंबर पर द्रविड़ और तेंदुलकर की जोड़ी ने 331 रनों की साझेदारी की जो एक रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन
वनडे की लाजवाब जोड़ियां, गेंदबाजों को खूब किया परेशान
5 of 12
वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां करने के मामले में सातवें नंबर पर जिम्बाब्वे की जोड़ी है एंडी और ग्रांट फ्लॉवर की। फ्लॉवर बंधुओं ने 1992 से 2003 तक 88 पारियों में 12 बार शतकीय साझेदारी की थी जबकि 17 अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई इनके बीच।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।