{"_id":"154a71f7c3d29d2874e011b74126e45c","slug":"most-ton-in-odi-within-75-or-less-than-75-balls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वनडे में फटाफट शतकों के 'बादशाह', वीरू-अफरीदी या AB","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
वनडे में फटाफट शतकों के 'बादशाह', वीरू-अफरीदी या AB
Thu, 04 Feb 2016 07:04 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट की दुनिया के कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं जिन्हें उनकी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। 'मुल्तान के सुल्तान' वीरेंद्र सहवाग, एबी डीविलियर्स, शाहिद अफरीदी और सनत जयसूर्या उन्हीं ढेरों में से कुछ बड़े नाम हैं। साथ ही ये वो बड़े बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में फटाफट शतक लगाने में उस्ताद भी रहे हैं।
वनडे में फटाफट शतकों के 'बादशाह', वीरू-अफरीदी या AB
2 of 8
इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने सोमवार को ब्लोम्फोंटेंन में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में मुकाबले में सिर्फ 73 गेंदों में शतक ठोंका था। बटलर धुआंधार बल्लेबाजी के एक नए प्रतिक के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने इस मैच में अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया। उनके चारों शतक की खासियत यह है कि उन्होंने अपने सभी शतक 75 से कम गेंदों में बनाए हैं।
वनडे में फटाफट शतकों के 'बादशाह', वीरू-अफरीदी या AB
3 of 8
विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने करियर का पहला शतक 46 गेंदों में लगाया। फिर इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा शतक 61 गेंदों में, तीसरा शतक 66 गेंदों में ठोंका। और अब उनका चौथा शतक भी विस्फोटक रहा और 75 गेंदों से पहले 73 गेंदों में ही लगा दिया। बटलर के इस तूफानी शतक के बहाने जानते हैं कि और कौन से ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 75 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वनडे में फटाफट शतकों के 'बादशाह', वीरू-अफरीदी या AB
4 of 8
जोस बटलर से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तूफानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने भी 4 बार 75 या उससे कम गेंदों में शतक लगाने लगा रखे थे। उन्होंने 1996 में 16 साल 217 दिन की छोटी सी उम्र में दूसरे वनडे में ही सिर्फ 37 गेंदों में शतक ठोंक दिया जो अगले एक दशक तक वनडे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी रहा। वनडे में उनके नाम 6 शतक दर्ज हैं।
विज्ञापन
वनडे में फटाफट शतकों के 'बादशाह', वीरू-अफरीदी या AB
5 of 8
शाहिद अफरीदी और जोस बटलर से आगे श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज सनत जयसूर्या आते हैं जिन्होंने अपने करियर में 5 बार 75 या उससे कम गेंदों में शतक लगाने का कारनामा किया था। जयसूर्या को क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी की शुरुआत करने वाले बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने अपने धमाकेदार करियर में 445 मैचों में 28 शतक लगाए हैं। उनके बल्ले से सबसे तेज शतक 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 48 गेंदों में निकले थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।