{"_id":"88c13e79e869936d0b17644127aa9fd4","slug":"no-water-bottles-to-be-allowed-in-stadium-during-kanpur-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम
Wed, 07 Oct 2015 06:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 07 Oct 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटक के बाराबाती स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान दर्शकों के एक नहीं दो बार व्यवधान डालने के बाद अन्य मैदानों के आयोजक चेत गए हैं और वे इस बात की पूरी कोशिश में हैं कि उनकी मेजबानी में ऐसी अप्रिय घटना का सामना करना न पड़े।
फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम
2 of 9
टी-20 मैचों की सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। और पहला ही वनडे मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में है जो रविवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। कटक की घटना के बाद से ग्रीन पार्क में मैच को सुचारू रूप से कराने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है।
फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम
3 of 9
इस अप्रिय घटना के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दर्शकों के मैदान पर बोतलें फेंकने के मामले में आयोजकों की भूमिका से नाखुशी जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच गृह सचिव को सौंपते हुए एक महीने में रिपोर्ट जमा करने को कहा है। साथ ही उन्होंने सख्त ताकीद की है वे सतर्कता बरतें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के कारण स्टेडियम में खेल को बाधा न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम
4 of 9
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस बाबत अधिकारियों से यह स्पष्टीकरण भी चाहा कि किन हालातों के तहत पानी की बोतलों को दर्शक दीर्घाओं तक ले जाने की अनुमति दी गई। हालांकि तब कहा गया था कि गरमी को देखते हुए दर्शकों को बोतलों को अंदर ले जाने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम
5 of 9
मैच के दौरान दर्शकों के उग्र रवैये से खफा दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सलाह दी थी कि कटक के बाराबती स्टेडियम को दो साल तक अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी नहीं दी जानी चाहिए। सोमवार को हुए मुकाबले में दर्शकों ने मैदान पर काफी बोतलें फेंकी थी जिससे काफी समय मैच में बाधा आई। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों की उदासीनता पर भी सवाल उठाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।