{"_id":"4d35d4c396cc52714ecb43accf48c0e2","slug":"pakistan-lost-3rd-t20-in-super-over-eng-whitewash-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कोर हुआ टाई, सुपर ओवर में अफरीदी के फ्लॉप होने से हार गई पाक टीम","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
स्कोर हुआ टाई, सुपर ओवर में अफरीदी के फ्लॉप होने से हार गई पाक टीम
Tue, 01 Dec 2015 12:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
स्कोर हुआ टाई, सुपर ओवर में अफरीदी के फ्लॉप होने से हार गई पाक टीम
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच एक और मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस बार तो मैच सुपर ओवर में खींच गया जहां बाजी इंग्लैंड ने मार ली। इससे पहले 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच भी कांटे का रहा लेकिन अंतिम ओवर में संघर्ष के बावजूद पाक टीम को हार का सामना करना पड़ गया।
स्कोर हुआ टाई, सुपर ओवर में अफरीदी के फ्लॉप होने से हार गई पाक टीम
2 of 9
विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी की अगुवाई वाली पाक टीम को 3 मैचों की टी-20 सीरीज क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ गया। तीसरे मैच में उन्होंने टीम को जीत दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश कर डाली लेकिन सफलता नहीं मिली। खासकर विस्फोटक शाहिद अफरीदी का सुपर ओवर में फ्लॉप हो जाना टीम के लिए भारी पड़ गया। वह 3 गेंद खेलकर एक रन भी नहीं बना सके।
स्कोर हुआ टाई, सुपर ओवर में अफरीदी के फ्लॉप होने से हार गई पाक टीम
3 of 9
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए यूएई के दौरे पर आई इंग्लैंड टीम की इस दौरे में यह लगातार छठी जीत है। टी-20 में जीत की हैट्रिक लगाने से पहले इंग्लिश टीम ने वनडे सीरीज में जीत की हैट्रिक लगाकर इस सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया था। तब इंग्लैंड ने पाक से वनडे सीरीज 3-1 से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कोर हुआ टाई, सुपर ओवर में अफरीदी के फ्लॉप होने से हार गई पाक टीम
4 of 9
शरजाह में खेले गए दौरे के अंतिम टी-20 मैच में दोनों टीमों का स्कोर टाई हो गया, जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से लिया गया जिसमें पाक के बल्लेबाज कोई कमाल नहीं दिखा सके। यहां तक की विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी भी सुपर ओवर में कोई कमाल नहीं दिखा सके। हालांकि इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 गेंदों में 3 छक्के के साथ 29 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
स्कोर हुआ टाई, सुपर ओवर में अफरीदी के फ्लॉप होने से हार गई पाक टीम
5 of 9
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए। इस टीम के लिए ओपनर जेम्स विंस ने बड़ी पारी खेलते हुए 45 गेंदों में 46 रन बनाए। उनके अलावा क्रिस वोग्स ने 37 रनों का योगदान दिया। वहीं पाक की ओर से कप्तान शाहिद अफरीदी और सोहेल तनवीर ने 2-2 विकेट झटके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।