फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय क्रिकेट के 'शो मैन' बनते जा रहे हैं राहुल द्रविड़

Tue, 09 Feb 2016 12:16 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के 'शो मैन' बनते जा रहे हैं राहुल द्रविड़

Rahul Dravid Becomes new Show man Of Indian Cricket

कभी टीम इंडिया की 'दीवार' रहे राहुल द्रविड़ अब भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े 'शो मैन' बनते जा रहे हैं। हाल की कुछ घटनाओं ने उनका कद और बढ़ा दिया है। 2012 की शुरुआत में उनके डेढ़ दशक चले लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। इस बीच वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और मेंटर की भूमिका में भी रहे।

भारतीय क्रिकेट के 'शो मैन' बनते जा रहे हैं राहुल द्रविड़

Rahul Dravid Becomes new Show man Of Indian Cricket
अक्टूबर 2013 में राहुल द्रविड़ ने टी-20 लीग मुकाबलों से भी संन्यास ले लिया। संन्यास लेने के काफी समय बाद बीसीसीआई ने उन्हें टीम इंडिया का कोच बनाने की जगह भारत-ए और जूनियर टीम का कोच बना दिया। बल्लेबाजी में जबरदस्त नाम कमाने वाले द्रविड़ अब बतौर कोच या यों कहे युवा खिलाड़ियों को तराशने में अपनी बड़ी  भूमिका निभा रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट के 'शो मैन' बनते जा रहे हैं राहुल द्रविड़

Rahul Dravid Becomes new Show man Of Indian Cricket
राहुल द्रविड़ जितने बड़े बल्लेबाज हैं उतने ही बड़े वह जौहरी भी हैं। उन्हें सैकड़ों युवा खिलाड़ियों की भीड़ में से दमदार प्रतिभा को पहचानने की महारत हासिल है। शनिवार को हुई आईपीएल नीलामी में उनके तराशे खिलाड़ियों पर जिस तरह से बोली लगी उससे यही साबित होता है कि वह इस समय क्रिकेट के सबसे बड़े 'शो मैन' बन गए हैं। जानते हैं उनके तराशे उन युवा प्रतिभाओं को जिन्हें इस नीलामी में बड़ी बोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के 'शो मैन' बनते जा रहे हैं राहुल द्रविड़

Rahul Dravid Becomes new Show man Of Indian Cricket
पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पहले ही मैच से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले तेज गेंदबाज बरिंदर सरां द्रविड़ की ही खोज हैं। बॉक्सर बनने की चाहत रखने वाले सरां आखिरकार क्रिकेटर बन गए। यह द्रविड़ ही थे जिसने इस युवा खिलाड़ी को एक एक्सिडेंट से टूटने से बचा लिया और यहां तक पहुंचा दिया। इस गेंदबाज को सनराइजर्स हैदराबाद में 1.2 करोड़ में खरीदा।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के 'शो मैन' बनते जा रहे हैं राहुल द्रविड़

Rahul Dravid Becomes new Show man Of Indian Cricket
द्रविड़ की अगली बड़ी खोज रहे राजस्थान के तेज गेंदबाज नाथू सिंह जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ में खरीद लिया। एक मजदूर के इस बेटे ने पिछले साल ही प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की। वह उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने पिछले साल दिल्ली के खिलाफ रणजी मुकाबले में पदार्पण करते हुए 87 रन देकर 7 विकेट झटक लिए। वह टी-20 में काफी सफल रहे और 11 मैचों में 21 विकेट झटके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed