{"_id":"a55ff99516f564e4a19d6e9de6911c66","slug":"ross-taylor-3-time-out-for-duck-in-2015","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले 4 साल में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुआ, अब 9 बार हो गया","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
पहले 4 साल में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुआ, अब 9 बार हो गया
Sun, 20 Dec 2015 12:14 PM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
पहले 4 साल में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुआ, अब 9 बार हो गया
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी बल्लेबाज का फॉर्म कब उतर जाए और कब चढ़ जाए इसके बारे में कोई भी सटीक जानकारी नहीं दे सकता है, खुद बल्लेबाज भी नहीं। अब एक बल्लेबाज ऐसा है जो अपने करियर के शुरुआती 4 सालों में एक बार भी शून्य पर आउट नहीं हुआ, लेकिन आगे के 5 सालों में वह 9 बार खाता भी नहीं खोल सका।
पहले 4 साल में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुआ, अब 9 बार हो गया
2 of 9
यह धाकड़ बल्लेबाज अपनी टीम की बल्लेबाजी का मुख्य धार है और करीब 8 साल के अपने टेस्ट करियर में 69 टेस्ट मैचों की 127 पारियों में 5232 रन बना चुका है। इस बल्लेबाज की सर्वश्रेष्ठ पारी रही 290 रनों की। अपने करियर में उसने 13 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं।
पहले 4 साल में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुआ, अब 9 बार हो गया
3 of 9
जिस धाकड़ बल्लेबाज की बात हो रही है वो है न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर। टेलर ने करियर की शुरुआत (2007 से 2010 तक) में पहले 4 साल में 51 टेस्ट पारियां खेली जिसमें वह एक बार भी शून्य पर आउट नहीं हुए। लेकिन अगले 5 साल (2010 से आगे) में वह 75 पारियों में 9 बार शून्य पर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले 4 साल में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुआ, अब 9 बार हो गया
4 of 9
किवी टीम के धाकड़ बल्लेबाज रॉस टेलर चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं। वह अपने करियर में 9 बार शून्य पर आउट हुए जिसमें वह 6 बार चौथे नंबर पर और 3 बार पांचवें नंबर पर खाता खोले बगैर ही आउट हो गए।
विज्ञापन
पहले 4 साल में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुआ, अब 9 बार हो गया
5 of 9
रॉस टेलर ने जहां इस साल काफी रन बनाए वहीं इस साल वह अपने 8 साल के टेस्ट करियर में पहली बार किसी साल में 3 बार शून्य पर आउट हुए। वह 2013 और 2014 में 2-2 बार शून्य पर आउट हुए थे और इस बार वह 3 बार शून्य पर ही पवेलियन लौट गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।