फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो साल बाद भारत ने लिया अफगानिस्तान से बदला, बना चैंपियन

Mon, 04 Jan 2016 10:29 AM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन

दो साल बाद भारत ने लिया अफगानिस्तान से बदला, बना चैंपियन

SAFF Suzuki cup in Thiruvananthapuram

 अफगानिस्तान की रैंकिंग बड़ी थी और भारतीय टीम का जज्बा। यह जज्बे के साथ संकल्प और कौशल का भी कमाल रहा जिसने रविवार को भारतीय फुटबॉल टीम को सातवीं बार दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन (सैफ) कप में चैंपियन बना दिया। रविवार को हुए सैफ कप फाइनल में भारत ने गत चैंपियन अफगानिस्तान को 2-1 से हराकर जोरदार खिताबी जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 2013 में अफगानिस्तान से फाइनल में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।

दो साल बाद भारत ने लिया अफगानिस्तान से बदला, बना चैंपियन

SAFF Suzuki cup in Thiruvananthapuram

दो साल पहले भारतीय टीम फाइनल में अफगानिस्तान की टीम से 0-2 से हार गई थी लेकिन रविवार को भारतीय फुटबॉलरों ने गजब का जुझारूपन दिखाते हुए एक गोल से पिछड़ने के बाद न केवल वापसी की बल्कि अतिरिक्त समय तक खिंचे मुकाबले में जीत हासिल कर ली।

दो साल बाद भारत ने लिया अफगानिस्तान से बदला, बना चैंपियन

SAFF Suzuki cup in Thiruvananthapuram

तीन बार से यही दोनों टीमें सैफ कप के फाइनल में भिड़ रही हैं और भारतीय टीम ने इस बार खिताब जीत कर 2011 में मिली अपनी खिताबी जीत को दोहरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल बाद भारत ने लिया अफगानिस्तान से बदला, बना चैंपियन

SAFF Suzuki cup in Thiruvananthapuram

अफगानिस्तान की ओर से 69वें मिनट में जुबेर अमीरी ने गोल कर अपनी टीम का खाता खोला था लेकिन भारत की ओर से जेजे लालपेखलुआ ने 72वें मिनट में बराबरी दिला दी और उसके बाद अतिरिक्त समय में कप्तान सुनील छेत्री ने 101 वें मिनट में निर्णायक गोल कर खिताब दिलाने में कामयाबी दिला दी। घरेलू दर्शकों के जबर्दस्त समर्थन के बीच भारतीय टीम तो 14वें मिनट में ही खाता खोल लेती लेकिन जेजे का हेडर गोलपोस्ट से टकराकर वापस आ गया।

विज्ञापन

दो साल बाद भारत ने लिया अफगानिस्तान से बदला, बना चैंपियन

SAFF Suzuki cup in Thiruvananthapuram

भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सातवें मिनट में बेहतरीन डाइव करके मुस्तफा जेजाई का शॉट रोका था। चार मिनट बाद अफगानिस्तान के कप्तान फैसल का प्रयास भी उन्होंने विफल कर दिया था। पिछले साल फिर से भारतीय टीम की कोचिंग का दायित्व संभालने वाले स्टीफन कांस्टेटाइन के मार्गनिर्देशन में भारतीय टीम की यह पहली अंतरराष्ट्रीय खिताबी जीत है। इस जीत से विश्व कप 2018 क्वालीफायर्स में खराब प्रदर्शन का गम भी काफी हद तक दूर हुआ। विश्व कप क्वालीफायर्स में भारतीय टीम ने 5 मुकाबले हारे थे और एकमात्र जीत हासिल की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed