फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी टीम के कप्तान कोहली से काफी आगे निकल गए सरफराज

Wed, 10 Feb 2016 12:01 PM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन

अपनी टीम के कप्तान कोहली से काफी आगे निकल गए सरफराज

Sarfaraz khan back virat kohli for most run
युवा बल्लेबाज सरफराज खान और विराट कोहली आईपीएल में एक साथ एक ही टीम (रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर, आरसीबी) के लिए खेलते हैं और कोहली टीम के कप्तान भी हैं। लेकिन 18 साल के इस बल्लेबाज ने पिछली 6 पारियों में 81, 74, 74, नाबाद 21, 76 और फिर 59 रन बनाते हुए कोहली को काफी पीछे छोड़ दिया है।

अपनी टीम के कप्तान कोहली से काफी आगे निकल गए सरफराज

Sarfaraz khan back virat kohli for most run
आरसीबी ने सरफराज खान की प्रतिभा को देखते हुए अपनी टीम से रिलीज नहीं करते हुए बनाए रखा था, जिससे वह इस नीलामी में नहीं उतरे। इस समय वह बांग्लादेश में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं और जबरदस्त अंदाज में खेलते हुए खूब रन बना रहे हैं। वह जूनियर स्तर पर वनडे में एक हजार रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

अपनी टीम के कप्तान कोहली से काफी आगे निकल गए सरफराज

Sarfaraz khan back virat kohli for most run
मीरपुर में सरफराज खान ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ एक और अर्धशतकीय पारी खेली। इस टूर्नामेंट में वह अब तक 4 फिफ्टी लगा चुके हैं। अब उनके खाते में कुल एक शतक और 10 अर्धशतक शामिल हो गया है। अंडर-19 क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी टीम के कप्तान कोहली से काफी आगे निकल गए सरफराज

Sarfaraz khan back virat kohli for most run
सरफराज खान अंडर-19 करियर में 2013 से लेकर अब तक 32 मैचों की 29 पारियों में 1029 रन बनाने के साथ ही वह जूनियर क्रिकेट में कोहली से आगे हो गए हैं। कोहली (2006-08) ने इस स्तर पर 28 मैचों की 25 पारियों में 978 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान एक शतक और 6 अर्धशतक जमाए। लेकिन सरफराज को जूनियर स्तर पर सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए अभी काफी रन बनाने होंगे।
विज्ञापन

अपनी टीम के कप्तान कोहली से काफी आगे निकल गए सरफराज

Sarfaraz khan back virat kohli for most run
टेस्ट कप्तान विराट कोहली को पीछे करने के बाद अंडर-19 क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सरफराज खान अभी भी 3 अन्य भारतीय बल्लेबाजों से पीछे हैं। उनसे आगे उन्मुक्त चंद, तन्मय श्रीवास्तव और विजय जोल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed