फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T-20 में टीम इंडिया की हार के एक नहीं, पूरे 5 कारण

Wed, 10 Feb 2016 01:22 PM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन

T-20 में टीम इंडिया की हार के एक नहीं, पूरे 5 कारण

team india lost match against srilanka first t20

ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में क्लीन स्वीप के बाद बुलंद हौसलों के साथ घर लौटी टीम इंडिया का पहले मुकाबले में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ओवर कांफिडेंस का शिकार हुई। भारत की इस शर्मनाक हार के पीछे सिर्फ खराब बल्लेबाजी ही रही। इसके कारण पूरे 6 हैं। पढ़ें, सिलसिलेवार।

T-20 में टीम इंडिया की हार के एक नहीं, पूरे 5 कारण

team india lost match against srilanka first t20

टॉस का हारना: टीम इंडिया की खराब शुरुआत टॉस से ही शुरू हुई। टॉस किसी भी मैच में अहम होता है। इसमें भी यही रहा। ग्रीन ग्रास में पहले बल्लेबाजी टीम इंडिया के अच्छी नहीं रही। स्विंग खाती गेंदों का श्रीलंकाई टीम ने फायदा उठाया और शुरुआत से ही टीम इंडिया पर दबाव बनाए रखा।

T-20 में टीम इंडिया की हार के एक नहीं, पूरे 5 कारण

team india lost match against srilanka first t20

ओपनिंग जोड़ी का फेल होना: टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए खूब प्रशंसा मिली। खासकर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने। लेकिन इस बार ये जोड़ी नहीं चली। एशिया कप और वर्ल्ड कप टी-20 से ठीक पहले घर में उतरी टीम इंडिया की सलामी जोड़ी पहले ही ओवर में टूट गई। रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके। जबकि शिखर धवन के बल्ले से सिर्फ 9 रन निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

T-20 में टीम इंडिया की हार के एक नहीं, पूरे 5 कारण

team india lost match against srilanka first t20

विराट कोहली की कमी: टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन शानदार रहा। चाहे वनडे सीरीज में भारत को शिकस्त मिली हो लेकिन बल्लेबाजी हर वक्‍त खास रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में टीम इंडिया के संकटमोचक विराट कोहली रहे। श्रीलंका दौरे में कोहली की कमी भारतीय टीम में साफ झलकी। ओपनिंग जोड़ी के फेल होने पर मध्यक्रम में टीम को संभालने की जरुरत थी। अजिंक्य रहाणे सिर्फ चौका लगाकर चलते बने। युवराज और कप्तान महेंद्र ‌सिंह धोनी ने भी बल्लेबाजी में टीम का साथ नहीं निभाया।

विज्ञापन

T-20 में टीम इंडिया की हार के एक नहीं, पूरे 5 कारण

team india lost match against srilanka first t20

श्रीलंका की धारदार गेंदबाजी: श्रीलंकाई टीम को कम आंककर टीम इंडिया ने गलती की। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। खासकर लंका टीम में नए चेहरों ने कमाल किया। अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे 22 साल के युवा गेंदबाज कासुन रजिथा ने पहले ही ओवर में दो विकेट झटककर भारतीय बल्लेबाजों को हैरान कर दिया। हालांकि टीम के फिल्डरों ने कुछ कैच छोड़कर जीवनदान जरुर दिए लेकिन गेंदबाजों ने विकेट झटककर उनकी भरपाई कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed