{"_id":"acf4f8cf86fec1336f694d859d0ccef5","slug":"team-india-s-dressing-room-10-stories","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी
Wed, 23 Dec 2015 02:09 PM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया अगले साल जनवरी माह में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। इससे पहले हम आपके लिए लाए हैं टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 ऐसी बातें जो शायद ही आपने सुनी हो।
टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी
2 of 11
सबसे पहले चलते हैं, 1971 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच की। सुनील गावस्कर के साथ उस वक्त के दिग्गज भारतीय बल्लेबाज फारूख इंजीनियर ओपनिंग करने आए। फारूख ने गावस्कर से कहा था, "देखों शून्य पर आउट मत होना"। लेकिन इत्तेफाक से फारूख खुद ही पहले ही ओवर में आउट हो गए। ड्रेसिंगरुम में गावस्कर ने इस बात पर काफी मजाक भी बनाया था।
टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी
3 of 11
यह घटना बेहद खास है। वर्ष 2005 के शुरुआत में ही पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के दौरान सभी भारतीय क्रिकेटरों ने अपने कप्तान सौरव गांगुली को बेवकूफ बनाने की सोची। मास्टरमाइंड हरभजन सिंह थे। गांगुली पर झूठा आरोप लगाया कि उन्होंने खिलाड़ियों की शिकायत की है। सभी ने गांगुली को घेर दिया और जवाब-तलब करने लगे। गांगुली ने इन बातों को गलत बताया और कप्तानी छोड़ने तक की बात कह दी। गांगुली को दुखी देखते हुए राहुल द्रविड़ ने मामले का खुलासा किया और कहा कि आज एक अप्रैल है और आप बेवकूफ बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी
4 of 11
यह घटना 2002 में इंग्लैंड में नेटवेस्ट ट्रॉफी सीरीज की है। उस वक्त टीम के कोच जॉन राइट थे। वह बेहद ही शांत स्वभाव के माने जाते थे लेकिन एक दिन वह वीरेंद्र सहवाग पर बिगड़ गए। सहवाग गलत शॉट के चलते आउट होकर ड्रेसिंगरुम में पहुंचे ही थे कि राइट ने सहवाग का कॉलर पकड़ दिया और बहुत कुछ बोल दिया। उसके बाद उन्होंने राहुल द्रविड़ को कहा कि यदि सहवाग दोबारा ऐसे आउट हुआ तो इसे टीम से बाहर निकाल दूंगा।
विज्ञापन
टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी
5 of 11
ये घटना वर्ष 2000 में आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट की है। यह युवराज का डेब्यू मैच था। टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने युवी से पहली शाम को पूछा, "ओपन करेगा ना"। युवी ने हां तो कह दिया लेकिन मन में उथल-पुथल के साथ वह रातभर परेशान रहे। अगले दिन जब पैड पहनकर वह बल्लेबाजी के लिए जाने को तैयार थे तो उन्हें पता चला कि गांगुली ने उनके साथ मजाक किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।