फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपरस्टार्स, बल्ले से निकले 20 हजार रन

Sun, 07 Feb 2016 04:29 PM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपरस्टार्स, बल्ले से निकले 20 हजार रन

Under 19 S batsman who made 20000 run in Internatioanl Cricket
अभी बांग्लादेश में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है और टीम इंडिया के साथ दुनियाभर की कई टीमें अपनी चुनौती पेश कर रही हैं। यह क्रिकेट का एक ऐसा इवेंट हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं की प्रतिभा को परखता भी है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे ढेरों क्रिकेटर हैं जो अपनी-अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं और लगातार अपनी छाप भी छोड़ रहे हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपरस्टार्स, बल्ले से निकले 20 हजार रन

Under 19 S batsman who made 20000 run in Internatioanl Cricket
अंडर-19 वर्ल्ड कप से ही टीम इंडिया की नई 'रन मशीन' विराट कोहली ने अपनी शुरुआती पहचान बनाई थी और यहीं से उनके लिए टीम इंडिया का दरवाजा खुला। कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा के अलावा जोए रुट, अहमद शहजाद, डेविड वार्नर, केन विलियम्सन, उमर अकमल, टिम साउदी और हाशिम अमला जैसे बड़े क्रिकेटर इस समय अपनी-अपनी टीमों की शान बने हुए हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपरस्टार्स, बल्ले से निकले 20 हजार रन

Under 19 S batsman who made 20000 run in Internatioanl Cricket
सीनियर वर्ल्ड कप के बाद 1988 से अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत की गई। इस टूर्नामेंट के पहले संस्करण से कुछ ऐसे भी बड़े सितारे निकले जिन्होंने न सिर्फ क्रिकेट की दुनिया में अपनी छाप छोड़ी बल्कि ढेरों रिकॉर्ड भी अपने खाते में दर्ज करा ले गए। आज हम इनके नायाब कारनामों में से एक उस कारनामे का जिक्र करने जा रहे हैं जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार से ज्यादा रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपरस्टार्स, बल्ले से निकले 20 हजार रन

Under 19 S batsman who made 20000 run in Internatioanl Cricket
1988 के पहले संस्करण में जूनियर वर्ल्ड कप में खेलने वाले चर्चित क्रिकेटरों में नयन मोंगिया, इंजमाम-उल-हक, अकिब जावेद, सनत जयसूर्या, ब्रायन लारा और माइक आर्थटन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। लेकिन 3 बल्लेबाज ही ऐसे रहे जिन्होंने टेस्ट और वनडे में समान रूप से बल्लेबाजी की और 20 हजार से ज्यादा रन बनाए।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपरस्टार्स, बल्ले से निकले 20 हजार रन

Under 19 S batsman who made 20000 run in Internatioanl Cricket
विंडीज टीम के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा उन चुनिंदा बल्लेबाजों में हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों में ही 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अपने डेढ़ दशक से भी लंबे करियर में 131 टेस्ट और 299 वनडे मैच खेला जिसमें क्रमशः 11,953 और 10,405 रन बनाए। अंतरराष्ट्रीय करियर में उनके खाते में 22,358 रन दर्ज हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed