फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली के बल्ले से पहली नहीं छठी बार निकली यह अनोखी 'हैट्रिक'

Mon, 18 Jan 2016 02:56 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन

कोहली के बल्ले से पहली नहीं छठी बार निकली यह अनोखी 'हैट्रिक'

virat kohli s 6th hattrick for fifty plus in ODIs
पर्थ, ब्रिसबेन और मेलबर्न में टीम इंडिया की हैट्रिक हार के साथ-साथ एक और हैट्रिक लगी जो विराट कोहली के बल्ले से निकली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी बार पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की ओर से कोहली ने तीनों ही मैचों में 50 से ज्यादा की पारी खेलनी की हैट्रिक लगा दी।

कोहली के बल्ले से पहली नहीं छठी बार निकली यह अनोखी 'हैट्रिक'

virat kohli s 6th hattrick for fifty plus in ODIs
ऐसा नहीं है कि टीम इंडिया की रन मशीन बन चुके विराट कोहली ने वनडे करियर में पहली बार 50 से ज्यादा की पारी खेलने की हैट्रिक लगाई हो। उन्होंने अपने 169 वनडे मैचों के करियर में छठी बार यह कारनामा किया है। इन 6 में से एक बार तो उन्होंने लगातार 5 मैचों में 50 से ज्यादा की पारी खेलते हुए 4 शतक लगाए थे।

कोहली के बल्ले से पहली नहीं छठी बार निकली यह अनोखी 'हैट्रिक'

virat kohli s 6th hattrick for fifty plus in ODIs
विराट कोहली ने अब तक अपने बेहद शानदार करियर में 6 बार 3 या उससे ज्यादा मौकों पर 50 या उससे ज्यादा की पारी खेली है। और यह पहली बार हुआ है जब उन्होंने एशियाई धरती के बाहर (ऑस्ट्रेलिया) वनडे में लगातार 3 मैचों में 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में पर्थ में 91, ब्रिसबेन में 59 और मेलबर्न में 117 रनों की पारी खेली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली के बल्ले से पहली नहीं छठी बार निकली यह अनोखी 'हैट्रिक'

virat kohli s 6th hattrick for fifty plus in ODIs
कोहली से पहले ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ वनडे में लगातार 3 बार या उससे ज्यादा मौकों पर 50 से ज्यादा की पारी खेलने का भारतीय कारनामा महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने किया है। गावस्कर ने 1985-86 में बेसन एंड हेडेज वर्ल्ड सीरीज कप में 59, नाबाद 92, 77 और 72 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन

कोहली के बल्ले से पहली नहीं छठी बार निकली यह अनोखी 'हैट्रिक'

virat kohli s 6th hattrick for fifty plus in ODIs
टीम इंडिया के अगले वनडे कप्तान कहे जाने वाले विराट कोहली ने 6 बार 3 या उससे ज्यादा बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया है, जिसमें 2 बार तो लगातार 5 बार 50 से ज्यादा की पारी खेलने का रिकॉर्ड भी बना दिया है। उन्होंने यह उपलब्धि 2012 और 2013 में हासिल की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed