फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा

Thu, 22 Oct 2015 10:11 AM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन

'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा

virender sehwag 7 unforgetable Innings

साल 2015 का अक्टूबर महीना टीम इंडिया के 2 महान क्रिकेटरों के संन्यास लेने का गवाह बना। तेज गेंदबाज जहीर खान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के 5 दिन बाद एक और महान क्रिकेटर ने संन्यास ले लिया और इस क्रिकेटर का नाम है वीरेंद्र सहवाग।

'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा

virender sehwag 7 unforgetable Innings
वीरेंद्र सहवाग को शुरुआत में वनडे क्रिकेटर माना गया लेकिन अपने पहले ही टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर शतक के साथ पदार्पण करने वाले इस भारतीय बल्लेबाज ने टेस्ट में ढेरों रिकॉर्ड बनाए। टेस्ट में सबसे ज्यादा 91 छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया था। उनके बाद धोनी ने 78 छक्के लगाए जो टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं।

'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा

virender sehwag 7 unforgetable Innings
टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग ने अपने 15 साल के बेहद शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कई लाजवाब और अविस्मरणीय पारियां खेली हैं। आइए, जानते हैं उनके बल्ले से निकले 7 बेहद खास रिकॉर्ड जो आपको रोमांचित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा

virender sehwag 7 unforgetable Innings
विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग दुनिया के एकमात्र ऐसे सलामी बल्लेबाज हैं जिन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए वनडे और टेस्ट दोनों ही प्रारूपों में 7500 से ज्यादा रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 8207 और वनडे में 7518 रन बनाए हैं। यह कारनामा उनके सिवाय और कोई नहीं कर सका है।
विज्ञापन

'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा

virender sehwag 7 unforgetable Innings
वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने टेस्ट में तिहरा और वनडे में दोहरा शतक जमाया हो। हालांकि उनके बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने भी यह कारनामा कर डाला। गेल ने इसी साल विश्व कप में वनडे में दोहरा शतक ठोंक वीरू के रिकॉर्ड की बराबरी की। दोनों ने ही 2 बार तिहरा शतक लगाए  थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed