{"_id":"22cd76115202f6cd822a3f4954f7dbed","slug":"virender-sehwag-rewards-ferari-car-who-broke-319-runs-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जो बनाएगा 319 रन उसे मिलेगी फेरारी कार","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
जो बनाएगा 319 रन उसे मिलेगी फेरारी कार
Thu, 03 Dec 2015 07:09 PM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वीरेंद्र सहवाग आज (3 दिसंबर) जब फिरोजशाह कोटला के मैदान पर आए तो उनके लिए यह बेहद खास पल था क्योंकि वह इस बार मैदान पर कोई मैच खेलने नहीं। बीसीसीआई उन्हें भारतीय क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित करने वाली थी और वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार होकर आए। उनके साथ मां और पत्नी आरती के अलावा दोनों छोटे बेटे भी साथ में थे।
जो बनाएगा 319 रन उसे मिलेगी फेरारी कार
2 of 6
बीसीसीआई ने हालांकि उनको एक बड़े क्रिकेटर जैसा सम्मान नहीं दिया लेकिन जेंटलमैन क्रिकेटर को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा और बोर्ड सचिव अनुराग ठाकुर से सम्मान के रूप में ट्रॉफी हासिल करने के बाद वह चुपचाप स्टेडियम में बैठकर मैच का मजा लेने लगे।
जो बनाएगा 319 रन उसे मिलेगी फेरारी कार
3 of 6
मैच के दौरान उन्होंने अपने क्रिकेट जीवन के कुछ पल को लेकर बात भी किया। टेस्ट मैच में दो बार तिहरा शतक लगाने वाले 'नजफगढ़ के सुल्तान' ने खुलासा किया कि उन्होंने एक फेरारी कार की व्यवस्था की है जिसे वो अपने उस बेटे को देंगे जो उनकी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी 319 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जो बनाएगा 319 रन उसे मिलेगी फेरारी कार
4 of 6
'मुल्तान के सुल्तान' वीरेंद्र सहवाग ने मैच के दौरान कमेंट्रेटर हर्ष भोगले के साथ बातचीत करते हुए यह बात बताई कि उन्होंने एक फेरारी कार की व्यवस्था कर रखी है जो उनके उस बेटे के लिए है जो क्रिकेट के मैदान पर उनके 319 रनों की पारी का रिकॉर्ड तोड़ देगा।
विज्ञापन
जो बनाएगा 319 रन उसे मिलेगी फेरारी कार
5 of 6
उन्होंने बताया कि वे यह रिकॉर्ड क्रिकेट के किसी भी फॉरमेट में तोड़ सकते हैं। साथ ही इसे किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के बजाए किसी भी स्तर के मैच में तोड़ने पर भी फेरारी कार इनाम के तौर पर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।