{"_id":"9bced8a44f4ccb0616fe5cdf074cd705","slug":"younis-khan-becomes-pakistan-s-leading-test-run-scorer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूनिस खान ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड महज 22 सेकंड में तोड़ दिया","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
यूनिस खान ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड महज 22 सेकंड में तोड़ दिया
Wed, 14 Oct 2015 06:43 PM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
यूनिस खान ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड महज 22 सेकंड में तोड़ दिया
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ जहां 5 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले शोएब मलिक ने शानदार शतक ठोंककर जोरदार अंदाज में वापसी की, वहीं टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज भी बन गए।
यूनिस खान ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड महज 22 सेकंड में तोड़ दिया
2 of 8
शोएब मलिक की वापसी वाले टेस्ट मैच में हर ओर उनके दोहरे शतक की चर्चा है लेकिन यूनिस खान ने मैच के पहले दिन अपनी पारी में जो मुकाम हासिल किया वह बेहद दुर्लभ है।
यूनिस खान ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड महज 22 सेकंड में तोड़ दिया
3 of 8
यूनिस खान भले ही अपनी इस पारी में अर्धशतक नहीं लगा सके लेकिन 38 रनों की पारी के दौरान उन्होंने पाक के 2 धुरंधर बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। पहले उन्होंने 16 रन बनाते हुए इंजमाम उल हक को पीछे किया फिर छक्का लगाकर महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिस खान ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड महज 22 सेकंड में तोड़ दिया
4 of 8
पाक की पारी के 62वें ओवर में यूनिस खान जब 15 रन के स्कोर पर खेल रहे थे तो अगली गेंद पर उन्होंने जोरदार छक्का जड़ दिया और इसके साथ ही वह पाक की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज का तमगा अपने नाम कर लिया। यानी महज 22 सेकंड में यूनिस ने 22 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहले इंजमाम का रिकॉर्ड तोड़ा फिर छक्के के दम पर 22 सेकंड में ही जावेद मियांदाद का सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
यूनिस खान ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड महज 22 सेकंड में तोड़ दिया
5 of 8
इंजमाम उल हक ने टेस्ट करियर में 111 मैचों में 8829 रन बनाए थे जबकि जावेद मियांदाद के नाम 124 मैचों से 8832 टेस्ट रन थे लेकिन यूनिस खान ने इन दोनों ही रिकॉर्ड को एक पारी में ही ध्वस्त कर दिया। यूनिस अपने 102वें टेस्ट मैच में 8852 रन बनाकर पाक के सबसे बड़े बल्लेबाज बन गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।