पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दोहरी उपलब्धि' हासिल करने वाले पहले भारतीय बने युवराज सिंह

Thu, 25 Feb 2016 04:48 PM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh becomes first Allounder to Achieve Double record
युवराज सिंह ने एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के लिए मैदान पर उतरने के तुरंत बाद जल्दी-जल्दी 2 बार बल्ला बदला था लेकिन 3 नए बल्ले के साथ खेलने के बावजूद वह न बड़ी पारी खेल सके और न ही धमाकेदार शॉट ही लगा पाए।

'दोहरी उपलब्धि' हासिल करने वाले पहले भारतीय बने युवराज सिंह

yuvraj singh becomes first Allounder to Achieve Double record
लेकिन इस मैच में युवराज सिंह ने 15 रनों की पारी खेली और इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार रन बनाने वाले 4 शीर्ष भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इससे पहले विराट कोहली, सुरेश रैना और रोहित शर्मा इस मुकाम को छुने में कामयाब रहे थे।

'दोहरी उपलब्धि' हासिल करने वाले पहले भारतीय बने युवराज सिंह

yuvraj singh becomes first Allounder to Achieve Double record
वापसी के बाद युवराज सिंह के प्रशंसकों से उनकी धमाकेदार पारी की आस अभी भी है लेकिन टी-20 में एक हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बनने के साथ ही एक दोहरा कीर्तिमान भी रच दिया। वह दोहरा कीर्तिमान हासिल करने वाले दुनिया के चौथे और भारत के पहले क्रिकेटर भी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'दोहरी उपलब्धि' हासिल करने वाले पहले भारतीय बने युवराज सिंह

yuvraj singh becomes first Allounder to Achieve Double record
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के चौथे सबसे सफल ऑलराउंडर बनने वाले युवराज सिंह ने इस मैच से एक अनोखी दोहरी उपलब्धि हासिल की है। और यह है बल्ले से एक हजार रन और गेंद से 25 विकेट लेने का रिकॉर्ड जिसे हासिल करने वाले वे पहले भारतीय क्रिकेटर भी हो गए हैं।
विज्ञापन

'दोहरी उपलब्धि' हासिल करने वाले पहले भारतीय बने युवराज सिंह

yuvraj singh becomes first Allounder to Achieve Double record
बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज के टी-20 करियर में 47 मैचों की 41 पारियों में 8 अर्धशतक के साथ 1008 रन हो गए हैं जबकि उन्होंने इतने मैचों से 27 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट झटके हैं। उनसे आगे सिर्फ 3 क्रिकेटर हैं जिसमें तो 2 पाकिस्तान से ही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed