{"_id":"6a851df956a67763570261ec","slug":"rain-in-chandigarh-panchkula-mohali-today-all-update-2026-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्राईसिटी में बारिश का कहर: मंगल की आपबीती भूले नहीं थे, आज फिर लगी झड़ी; मौसम विभाग का एक्सट्रीम अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राईसिटी में बारिश का कहर: मंगल की आपबीती भूले नहीं थे, आज फिर लगी झड़ी; मौसम विभाग का एक्सट्रीम अलर्ट
Wed, 19 Aug 2026 09:49 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 19 Aug 2026 09:49 AM IST
सार
पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में 72.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार सुबह दोबारा शुरू हुई बरसात से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में मंगलवार को हुई बरसात ने हाहाकार मचा दिया था। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
चंडीगढ़ में बरसात के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में बुधवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह करीब 7:30 बजे से शहर में बारिश दोबारा शुरू हो गई, जिसके बाद सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने लगी है। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या सामने आई थी। वहीं पंचकूला में सुबह हल्की बारिश से काम पर जाने वालों को खासी परेशानी हुई।
मंगलवार को चंडीगढ़ में महज दो घंटे में 72.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी जो इस मानसून सीजन की सबसे भारी दो घंटे की बारिश रही।
मंगलवार को चंडीगढ़ में महज दो घंटे में 72.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी जो इस मानसून सीजन की सबसे भारी दो घंटे की बारिश रही।
चंडीगढ़ सेक्टर 12 पीजीआई के नाइन होस्टल की दीवार बारिश के बाद गिरी
- फोटो : संवाद
बुधवार सुबह बारिश ऐसे समय शुरू हुई है, जब बड़ी संख्या में स्कूल जाने वाले बच्चे, अभिभावक और ऑफिस जाने वाले लोग घरों से निकल रहे हैं। बारिश अगर इसी तरह जारी रहती है तो अगले एक-दो घंटे में शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने और जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है।
आसमान पूरी तरह बादलों से घिरा हुआ है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में भी क्षेत्र में मानसून गतिविधि बने रहने और बारिश की संभावना जताई गई है।
मंगलवार की बारिश के बाद चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई थी। ऐसे में आज सुबह शुरू हुई बारिश ने एक बार फिर शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
आसमान पूरी तरह बादलों से घिरा हुआ है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में भी क्षेत्र में मानसून गतिविधि बने रहने और बारिश की संभावना जताई गई है।
मंगलवार की बारिश के बाद चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई थी। ऐसे में आज सुबह शुरू हुई बारिश ने एक बार फिर शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली में बरसात
- फोटो : संवाद
अगस्त में पिछले पांच वर्षों की 24 घंटे की अधिकतम बारिश देखें तो 2024 में 129.7 एमएम, 2023 में 84 एमएम, 2022 में 57.9 एमएम और 2021 में 55.4 एमएम बारिश दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
सेक्टर 22 की मार्केट में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में अगस्त महीने में 24 घंटे की सबसे अधिक बारिश का ऑल-टाइम रिकॉर्ड 241.6 एमएम है। यह रिकॉर्ड 3 अगस्त 2004 को बना था। मंगलवार की 72.7 एमएम बारिश इस रिकॉर्ड से काफी कम रही।