Hindi News
›
Photo Gallery
›
Rajasthan
›
Ajmer News: Went from Delhi to Ziyarat to visit Garib Nawaz's dargah, jewelery worth Rs 20 lakh stolen
{"_id":"627a29c4a4de857bbc29edb8","slug":"ajmer-news-went-from-delhi-to-ziyarat-to-visit-garib-nawaz-s-dargah-jewelery-worth-rs-20-lakh-stolen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: दिल्ली से जियारत के लिए गए थे गरीब नवाज की दरगाह पर, 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: दिल्ली से जियारत के लिए गए थे गरीब नवाज की दरगाह पर, 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। इस बार चोर जायरीन के 20 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। दिल्ली के जायरीन ने इस मामले में अपने प्रतिनिधि के जरिए दरगाह थाने में शिकायत दी है। दरगाह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 of 2
दरगाह पुलिस थाने का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली डिफेंस कॉलोनी निवासी मोइन कुरैशी के प्रतिनिधि सैयद मोहम्मद नतिक ने दरगाह थाने में शिकायत दी है। इसमें उन्होंने कहा कि उनके मेहमान नई दिल्ली डिफेंस कॉलोनी निवासी मोइन कुरैशी अपनी पत्नी नसीम मोइन कुरैशी के साथ जियारत के लिए दरगाह पहुंचे थे। सोमवार को दरगाह के अंदर आस्ताने में जियारत के दौरान बैग से 20 लाख के जेवरात चोर ले उड़ा। बैग में गले का हार सहित अन्य जेवरात थे। चोर ने भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। दरगाह थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जायरीन परिवार जयपुर में हुई शादी के बाद अजमेर जियारत के लिए पहुंचा था।
सीसीटीवी नहीं लगा है, इसलिए हो रही है वारदातें
दरगाह के थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि मामले में परिवादी के प्रतिनिधि ने शिकायत दी है। इस तरह की बड़ी चोरियां आस्ताने में हो रही हैं। वहां कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस ने वहां कैमरे लगाने की मांग की है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। इसका फायदा चोर उठा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।