राजस्थान के बीकानेर जिले श्रीडूंगरगढ़ में कार और बोलेरो गाड़ी की जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यह दर्दनाक हादसा श्रीडूंगरगढ़ में पेट्रोल पंप के पास रविवार को हुआ। जिसमें बोलेरो चालक और उसमें सवार महिला, वहीं दूसरी कार में सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। एक और मृत व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Rajasthan: इनोवा और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत में चार की मौत, आमने-सामने से टकराई तेज रफ्तार कारें
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 07 Aug 2022 09:56 PM IST
सार
इनोवा और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत में चार की मौत, आमने-सामने से टकराई तेज रफ्तार कारें
विज्ञापन