सब्सक्राइब करें

Jaipur News:62 लाख रुपये की ज्वेलरी पहनकर हाथियों का रैम्प वॉक,गांव में हुआ अनूठा फैशन शो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 11:00 AM IST
सार

विश्व हाथी दिवस के मौके पर जयपुर के हाथी गांव में मंगलवार को हाथियों का फैशन शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रैम्प पर उतरे हाथियों ने पारंपरिक राजस्थानी साज-सज्जा के साथ अपना जलवा बिखेरा।

विज्ञापन
Jaipur News: Elephants Dazzle on Ramp at Unique Fashion Show in Haathi Gaon on World Elephant Day
हाथियों ने किया रैम्प वॉक - फोटो : अमर उजाला

जयपुर के हाथी गांव में मंगलवार को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर एक अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां पहली बार देश में हाथियों के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें 15 हाथियों ने पारंपरिक राजस्थानी पोशाक और चांदी के आभूषण पहनकर 50 मीटर लंबे कार्पेट पर रैंप वॉक किया। कार्यक्रम की शुरुआत हाथी गांव के इकलौते मेल हाथी ‘बाबू’ ने की, जिसने 62 लाख रुपये की चांदी से बनी ऐतिहासिक ज्वेलरी श्री, कंठा और पायजेब पहनी थी। बाबू की साथ हथिनी ‘हेमा’ भी रैंप पर उतरी, जिसके महावत ने भी पारंपरिक राजस्थानी परिधान पहन रखे थे।


Trending Videos
Jaipur News: Elephants Dazzle on Ramp at Unique Fashion Show in Haathi Gaon on World Elephant Day
राजस्थानी आभूषणों से सजे हाथी - फोटो : अमर उजाला
हाथी गांव विकास समिति के अध्यक्ष बल्लू खान ने बताया कि हाथी गांव में कभी 100 से अधिक हाथी थे, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर 75 रह गई है। उन्होंने सरकार से अपील की कि बाहर से हाथी लाने की अनुमति दी जाए, जिससे यहां का कुनबा फिर से बढ़ सके। कार्यक्रम में हथिनियों पुष्पा और चंदा ने भी अपनी पारंपरिक साज-सज्जा के साथ रैंप पर जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaipur News: Elephants Dazzle on Ramp at Unique Fashion Show in Haathi Gaon on World Elephant Day
रैम्प वॉक करते हाथी - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर महावत आसिफ खान ने बताया कि शो के साथ ही हथिनी ‘सोनालिका’ का जन्मदिन भी मनाया गया। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और सैकड़ों वन्य जीव प्रेमियों की मौजूदगी में सोनालिका ने केक काटा और सभी हाथियों के लिए विशेष डाइट परोसी गई।
Jaipur News: Elephants Dazzle on Ramp at Unique Fashion Show in Haathi Gaon on World Elephant Day
पारंपरिक वेशभूषा में सजे हाथी - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बताया कि शुरुआत में थीम पारंपरिक रंगों की थी लेकिन बाद में इसे नेचुरल थीम में बदल दिया गया, जो सैलानियों को बेहद पसंद आया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना बल्कि इसने हाथियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed