नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में आज का दिन वन्यजीव प्रेमियों के लिए बेहद खास रहा। बाघिन रानी के हाल ही में जन्मे पांच शावकों को पहली बार खुले कराल में छोड़ा गया, जहां उन्होंने खुले आसमान, ताजी हवा और मिट्टी की सौंधी खुशबू का अहसास किया। इन शावकों का जन्म 27 अप्रैल को हुआ था, जिनमें एक सफेद और चार गोल्डन रंग के शावक हैं। पांचों शावकों में दो नर और दो मादा गोल्डन तथा एक सफेद बाघ शावक शामिल है। मां रानी के साथ अब ये शावक नाहरगढ़ के कराल क्षेत्र में सहज रूप से विचरण करेंगे।
Jaipur Special: नाहरगढ़ में बाघिन रानी के पांच शावकों की पहली झलक, नन्हे बच्चों ने रखा जंगल में पहला कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 01 Jul 2025 04:58 PM IST
सार
बाघिन रानी के हाल ही में जन्मे पांच शावकों को पहली बार नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के खुले कराल में छोड़ा गया। इन शावकों का जन्म 27 अप्रैल को हुआ था, जिनमें एक सफेद और चार गोल्डन रंग के शावक हैं।
विज्ञापन