फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Monsoon Update: बारां में बाढ़ के हालात, कई जगह सड़क संपर्क कटा, आज 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Wed, 25 Jun 2025 09:23 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 09:23 AM IST
सार

प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। आज मौसम विभाग ने 25 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर मौसम केंद्र ने अगले तीन घंटों के लिए जयपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
Rajasthan Monsoon Update: Flood Situation in Baran, Road Links Cut Off, Rain Alert for 25 Districts Today
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के अधिकतर जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश हुई। राजधानी जयपुर में भी 3 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे ज्यादा 200 एमएम बारिश बारां में हुई।  प्रदेश में एक जून से अब तक 133 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। 

Rajasthan Monsoon Update: Flood Situation in Baran, Road Links Cut Off, Rain Alert for 25 Districts Today
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
बांधों की स्थिति की बात करें तो प्रदेश के बड़े बांधों में 24 घंटों में 100 एमक्यूएम से ज्यादा पानी की आवक हुई है। वहीं मध्यम और छोटे बांधों में 4.25 एमक्यूएम तथा इससे कम आकार वाले 13 बांध पूरी तरह भर गए हैं। वहीं बड़े बांधों की बात करें तो वे अपनी भराव क्षमता के लगभग 44 प्रतिशत के स्तर पर हैं। 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon Update: बारां में बाढ़ जैसे हालात, कई गांवों से संपर्क टूटा, दीवार ढहने से एक बच्चे की मौत

राजधानी जयपुर में जून के महीने में बीते 10 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां 24 घंटों में 77.8 एमएम पानी बरसा। पिछले 10 साल में जून माह में एक दिन की यह सर्वाधिक बारिश है। साल 2015 से 2024 तक जून में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश 21 जून 2022 को 47.3 एमएम हुई थी। 
Rajasthan Monsoon Update: Flood Situation in Baran, Road Links Cut Off, Rain Alert for 25 Districts Today
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
बारां में बाढ़ के हालात

बारां में बीते 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते वहां बाढ़ के हालात बन गए हैं। दर्जनों गांवों में सड़क संपर्क टूट चुका है। कई जिले टापू बन गए हैं। बारां में बरनी नदी पर बना पुल बहने से नाहरगढ़-भंवरगढ़ मार्ग बंद हो गया है। पार्वती नदी ऊफान पर है। 

प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई शहरों में सड़कों पर जबरदस्त जल भराव हो गया। सीकर में भारी बारिश के चलते नवलगढ़ रोड पर 3 फीट से ज्यादा पानी भर गया, जिससे बड़े वाहन भी पानी में फंस गए। कई घंटों तक यही स्थिति वहां बनी रही। यहां तक कि लोगों को जेसीबी और ट्रैक्टर में बैठाकर बाहर निकाला गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed