फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Monsoon Update: 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक सामान्य से 133 प्रतिशत ज्यादा बरसा पानी

Tue, 24 Jun 2025 08:20 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 24 Jun 2025 08:20 AM IST
सार

राजस्थान में सोमवार को कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। इसमें सबसे ज्यादा बारिश बारां में 190 एमएम हुई। आज भी मौसम विभाग ने 16 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Rajasthan Monsoon Update: Heavy rain alert in 16 districts, so far 133 percent more rain than normal
सड़कों पर पानी भरा - फोटो : अमर उजाला

बीते तीन दिनों में प्रदेश में औसतन 70 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 50 एमएम का है। जून के शेष बचे सप्ताह में भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है। एक जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 133 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश भीलवाड़ा में हुई है। यहां एक जून से अब तक 430 एमएम बारिश हो चुकी है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं आज मंगलवार को भी प्रदेश के 16 जिलों भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।



 ये भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon Update: प्रदेश भर में झमाझम बारिश, 27 जिलों के लिए चेतावनी जारी, बारां-बूंदी में रेड अलर्ट
 

Rajasthan Monsoon Update: Heavy rain alert in 16 districts, so far 133 percent more rain than normal
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

आज पूर्वी राजस्थान में मानसून सबसे ज्यादा सक्रिय है। जयपुर मौसम केंद्र ने आज प्रदेश के 5 शहरों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें बारां, बूंदी, करौली, सवाई मधोपुर, टोंक शामिल हैं। वहीं नागौर, चूरू, सीकर, कोटा, झुंझुनू, झालावाड़, धौलपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और भरतपुर में भी भारी बारिश की चेतवानी जारी की गई है।
Rajasthan Monsoon Update: Heavy rain alert in 16 districts, so far 133 percent more rain than normal
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
बांधों में पानी की आवक बरकरार

भारी बारिश के चलते प्रदेश के बांधों में भी पानी की आवक लगातार बनी हुई है। सोमवार को बांधों में 80 एमक्यूएम से ज्यादा पानी की आवक हुई। जल संसाधन विभाग के अनुसार 4.25 एमक्यूएम की क्षमता से अधिक और इससे छोटे 17 बांध पूरी तरह भर चुके हैं। वहीं 323 बांध आंशिक रूप से भरे हैं। हालांकि 352 बांध अभी पूरी तरह खाली भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Monsoon Update: Heavy rain alert in 16 districts, so far 133 percent more rain than normal
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी राजस्थान में बारिश कम

पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल बारिश औसत से कम है। बीकानेर संभाग में एक से 23 जून तक औसतन 256 एमएम बारिश हुई है। इनमें बीकानेर और गंगानगर में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई। वहीं जोधपुर संभाग में बाड़मेर, जैसलमेर और फलौदी में भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed