फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपा शर्मा: केबीसी...शाहीन बाग...ट्विटर और हिमाचल, जानें प्रकृति को 'जिंदगी' बता दुनिया को अलविदा कहने वाली की कहानी

Tue, 27 Jul 2021 06:01 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: कुमार संभव Updated Tue, 27 Jul 2021 06:01 AM IST
सार

हिमाचल के कन्नौर में हुए लैंडस्लाइड में कुल नौ लोगों की मौत हो गई, लेकिन इन लोगों में शामिल डॉ. दीपा शर्मा सोशल मीडिया की सुर्खियों में छा गईं।

विज्ञापन
rajasthan Jaipur doctor deepa sharma died in himachal pradesh kinnaur landslide know all about her like kbc to shaheen bagh and twitter marriage
डॉ. दीपा शर्मा - फोटो : twitter

वह प्रकृति को अपनी जिंदगी मानती थीं। घूमना-फिरना उनकी आदत में शुमार था। दोस्तों के साथ तो मस्ती हर बार होती थी, लेकिन पहली बार हिमालय से अकेले रूबरू होने का प्लान बनाया। ...और यह उनका आखिरी कदम बन गया। दरअसल, हम बात कर रहे हैं जयपुर की रहने वाली डॉ. दीपा शर्मा की, जो प्रकृति को अपनी जिंदगी बताती थीं, लेकिन उसी प्रकृति ने उन्हें इस दुनिया को अलविदा कहने के लिए मजबूर कर दिया। इस रिपोर्ट में हम आपको रूबरू करा रहे हैं दीपा शर्मा की पूरी जिंदगी से, जिनके किस्से सिर्फ घुमक्कड़ी से ही ताल्लुक नहीं रखते, बल्कि केबीसी के गलियारे और शाहीन बाग की सड़क से भी होकर गुजर चुके हैं। 

rajasthan Jaipur doctor deepa sharma died in himachal pradesh kinnaur landslide know all about her like kbc to shaheen bagh and twitter marriage
डॉ. दीपा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कौन थीं डॉ. दीपा शर्मा?
हिमाचल के कन्नौर में हुए लैंडस्लाइड में कुल नौ लोगों की मौत हो गई, लेकिन इन लोगों में शामिल डॉ. दीपा शर्मा सोशल मीडिया की सुर्खियों में छा गईं। सोमवार (26 जुलाई) को जयपुर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। दरअसल, दीपा सिर्फ अपनी घुमक्कड़ी के लिए मशहूर नहीं थीं। वह अपनी मुखरता के लिए भी जानी जाती थीं और इसके कई उदाहरण लोगों ने ट्विटर पर उनकी पोस्ट में भी देखे थे। जयपुर के श्याम नगर से ताल्लुक रखने वाली महज 34 साल की दीपा डॉक्टर के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और पॉलिटिकल ऑब्जर्वर भी थीं। लोगों से मिलना-जुलना, उनके राजनीतिक विचार जानना और सामाजिक विचारों से रूबरू होना उनकी आदत थी। इसके अलावा वह एक एनजीओ से जुड़कर लोगों की मदद भी करती थीं। 

rajasthan Jaipur doctor deepa sharma died in himachal pradesh kinnaur landslide know all about her like kbc to shaheen bagh and twitter marriage
केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ डॉ. दीपा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

केबीसी में जीते थे इतने लाख रुपये
बता दें कि दीपा शर्मा टीवी के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति यानी केबीसी में भी हिस्सा ले चुकी थीं। उस दौरान उन्होंने छह लाख 40 हजार रुपये जीते थे। साथ ही, बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के साथ तमाम फोटो भी खिंचवाए थे, जिन्हें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rajasthan Jaipur doctor deepa sharma died in himachal pradesh kinnaur landslide know all about her like kbc to shaheen bagh and twitter marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शाहीन बाग में हुआ था हमला
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जब दिल्ली सुलगी और शाहीन बाग में प्रदर्शन हुए तो दीपा वहां भी पहुंच गई थीं। उन्होंने वहां धरने पर बैठे लोगों से बातचीत की थी, जिसके बाद उन पर हमला भी हुआ था। आरोपियों ने उनका फोन और बैग छीन लिया था। साथ ही, जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

विज्ञापन
rajasthan Jaipur doctor deepa sharma died in himachal pradesh kinnaur landslide know all about her like kbc to shaheen bagh and twitter marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना काल में बनी थीं मददगार
जयपुर के श्याम नगर में रहने वालों की आंखें दीपा को याद करके बार-बार नम होती रहीं। वहीं, पूरी कॉलोनी में मातम का माहौल छा गया। पड़ोसियों ने बताया कि दीपा हर किसी की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहती थीं। कोरोना काल में भी उन्होंने कभी किसी को इनकार नहीं किया। जिसने भी मदद मांगी, उसके लिए आधी रात तैयार रहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed