Hindi News
›
Photo Gallery
›
Rajasthan
›
Violence in rajasthan photos of clash between two communities in Jodhpur on eid and akshaya tritiya
{"_id":"6270cfda5db2407518071ab6","slug":"violence-in-rajasthan-photos-of-clash-between-two-communities-in-jodhpur-on-eid-and-akshaya-tritiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jodhpur Violence: धार्मिक झंडा हटाने की बात पर बिगड़े हालात, पुलिस को दागने पड़े आंसू गैस के गोले, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur Violence: धार्मिक झंडा हटाने की बात पर बिगड़े हालात, पुलिस को दागने पड़े आंसू गैस के गोले, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 03 May 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सड़क पर जुटी भीड़ को खदेड़ने का प्रयास करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान के जोधपुर में सोमवार रात 11:30 बजे के बाद से हालात तनाव पूर्ण हैं। इंटरनेट सेवा बंद और शहर में जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात हैं। अचानक शहर में हालात बिगड़े और फिर पुलिस को इन्हें संभालने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। हालांकि अब पुलिस प्रशासन हालात काबू में होने का दावा कर रहा है। देखें तस्वीरें...
2 of 6
धार्मिक झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद।
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब 11:30 बजे जालोरी गेट के बालमुकंद विश्वा चौराहे पर लगे एक धार्मिक झंडे को उतारकर उसकी जगह विशेष समुदाय के लोग अपना झंडा लगा रहे थे। इस दौरान वीडियो बना रहे युवक के साथ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए।
3 of 6
हालात काबू करने का प्रयास करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इस पथराव और हंगामे में एक मीडियाकर्मी सहित कुछ अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा और मामले को शांत कराया। बालमुकंद विश्वा चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के खदेड़ने के बाद एक पक्ष जालोरी गेट के पास और दूसरा ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास अपने-अपने इलाके में चला गया। लेकिन, कुछ देर बाद हालत फिर बिगड़ गए। ऑक्सफोर्ड स्कूल की ओर से आए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इन्हें काबू में करने पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। एक के बाद एक गोला दागने के बाद लोग इधर-उधर भागे।
विज्ञापन
5 of 6
इलाके में तैनात पुलिस के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के लिहाज से ईदगाह रोड और जालोरी गेट चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। जालोरी गेट की ओर आने वाले कई रास्तों को बंद कर दिया गया। फिलहाल शहर में इंटरनेट सेवा भी बंद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।