सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

तिरुपति की मोनिका रोजाना सौ से अधिक लोगों को करा रहीं भोजन, सहेली की बातों का हुआ इतना गहरा असर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 26 May 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
24 year woman monica lived in tirupati feeds 200 needy people every day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तिरुपति की मोनिका रोजाना करीब 200 लोगों को मुफ्त में भोजन करवाती हैं। उन्होंने ये काम सहेली के मुंह से शहर में फैली भुखमरी की बातें सुनकर शुरू किया। तिरुपति के संजय गांधी नगर की मोनिका ने लॉकडाउन लगने के बाद जरूरतमंदों को खाना बांटने का काम शुरू किया। खुद की आर्थिक स्थिति मजबूत ना होने के बावजूद वो कई सारे बेसहारा लोगों को खाना खिलाती हैं। मात्र 24 साल की मोनिका ने पहले तीस लोगों को खाना खिलाने का काम शुरू किया था। 

लेकिन परिवार के सहयोग से वो फुटपाथ पर और अस्पताल में भर्ती करीब 200 लोगों को भरपेट खाना खिलाती हैं। मोनिका ने बताया कि उसकी सहेली ने उसे शहर में चारों ओर भुखमरी से मर रहे लोगों के बारे में बताया। एक दिन तिरुपति के बालाजी बस स्टैंड के पास उसने एक बेसहारा बुजुर्ग महिला को तड़पते देखा। उस महिला ने मोनिका को बताया कि उसने दो दिन से कुछ नहीं खाया है। तब मोनिका ने भूखे लोगों को कम से कम दिन में एक वक्त का खाना देने का फैसला किया। उसके बाद मोनिका ने अपनी मां से इस बारे में बात की और वह गरीबों के लिए खाना बनाने में उसकी मदद के लिए तैयार हो गईं। मोनिका की चाची विजया खाना बनाने और ग्रॉसरी खरीदने में उसकी मदद करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed