हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में महिलाओं की प्रशंसा और सम्मान के लिए अनेकों कार्य भी किए जाते हैं। इस दिन कॉलेज-स्कूल, दफ्तरों समेत अन्य जगहों पर महिलाओं का सम्मान किया जाता है। उन्हें गिफ्ट, कार्ड या फूल दिए जाते हैं। इस दिन महिलाओं के लिए कई तरह के खास इंतजाम भी किए होते हैं। इसके अलावा आज के सोशल मीडिया वाले दौर में हर कोई अपनों को महिला दिवस के मैसेज, संदेश, फोटोज भेजता है। तो चलिए हम आपको कुछ शुभकामनाएं संदेश बताते हैं, जो आप अपनों को भेज सकते हैं।
International Women's Day 2021: इन शानदार संदेशों से दें महिला दिवस की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी एक मां है उसकी पूजा करो,
नारी एक भाभी है उसका आदर करो,
नारी एक बहन है उसको स्नेह करो,
नारी एक पत्नी है उसको प्रेम करो,
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो।
नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो
टूटी हुई उम्मीदों की एक मात्र आस हो
हर जान की तुम ही तो आधार हो
नफरत की दुनिया में तुम ही तो प्यार हो
उठो अपने अस्तित्व को संभालो
केवल एक दिन ही नहीं
हर दिन के लिए तुम खास हो।
तुम चहकती रहो, तुम महकती रहो,
तुम प्रेरणा बनकर, चमकती रहो,
कभी बेटी बनकर, कभी बहन बनकर,
कभी प्रेमिका बनकर, कभी पत्नी बनकर,
खुशियों की बारिश करती रहो,
जीवन के इस लंबे सफर में
मां बनकर मार्गदर्शन करती रहो।
नारी ही शक्ति है नर की,
नारी ही शोभा है घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें।

कमेंट
कमेंट X