फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Anupriya Patel: पिता की पार्टी संभालने के लिए राजनीति में आईं अनुप्रिया पटेल की उपलब्धियों के बारे में जानें

Thu, 28 Apr 2022 02:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 28 Apr 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
Anupriya Patel Birthday Know Biography Achievements Lifestyle in Hindi
अनुप्रिया पटेल - फोटो : facebook/AnupriyaSPatel

राजनीति में महिलाओं की भूमिका न केवल बढ़ रही है, बल्कि बहुत महत्वपूर्ण भी बनती जा रही है। राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी समाज में महिला वर्ग को मजबूती और सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। वैसे तो देश में कई महिला राजनेता हैं, जो पार्टी से लेकर राज्य तक को संभाल रही हैं। निचले स्तर से केंद्र की सत्ता में काबिज होने वाली महिला राजनेताओं की बात करें तो इसमें अनुप्रिया पटेल का नाम सबसे पहले लिया जा सकता है। पिता के निधन के बाद राजनीति में आने और उनकी पार्टी व विरासत संभालने वाली अनुप्रिया पटेल न क्षेत्रीय राजनीति से उठकर केंद्र की राजनीति में कदम रखा। अपनी लोकप्रियता, जनता का विश्वास और राजनीति की अच्छी समझ के साथ अनुप्रिया पटेल मोदी कैबिनेट में शामिल हुईं। लेकिन क्या आपको पता है कि अनुप्रिया पटेल शुरुआत से राजनीति में नहीं आना चाहती थीं। उनकी शिक्षा, लक्ष्य, सपने क्या है, क्या इस बारे में आपको कोई जानकारी है? आज अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर जानें राजनीति में अपनी पहचान और मुकाम बना चुकी अनुप्रिया पटेल के जीवन से जुड़ी रोचक बातें और उनकी उपलब्धि।

Anupriya Patel Birthday Know Biography Achievements Lifestyle in Hindi
अनुप्रिया पटेल - फोटो : facebook/AnupriyaSPatel

अनुप्रिया पटेल कौन हैं?

अपना दल (एस) भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी है। इस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल हैं। इसके साथ ही अनुप्रिया पटेल मोदी कैबिनेट में मंत्री भी हैं। साल 2014 में मोदी सरकार बनने पर अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य राज्यमंत्री बनाया गया था। साल 2021 में मोदी कैबिनेट में एक बार फिर उन्हें राज्यमंत्री का पद मिला।

Anupriya Patel Birthday Know Biography Achievements Lifestyle in Hindi
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala

अनुप्रिया पटेल का जीवन परिचय

अनुप्रिया पटेल राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 28 अप्रैल 1981 को हुआ था। अनुप्रिया पटेल की पिता सोनेलाल पटेल यूपी की राजनीति में दमदार भूमिका में थे। सोनेलाल पटेल अपना दल राजनीतिक पार्टी के संस्थापक थे। अनुप्रिया पटेल की शिक्षा की बात करें तो वह मनोविज्ञान में परास्नातक हैं। इसके साथ ही अनुप्रिया पटेल ने एमबीए की डिग्री हासिल की है। अनुप्रिया पटेल की तीन बहनें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupriya Patel Birthday Know Biography Achievements Lifestyle in Hindi
अनुप्रिया पटेल - फोटो : ANI

अनुप्रिया पटेल का राजनीति में करियर

भले ही अनुप्रिया पटेल के पिता राजनीति में थे लेकिन वह खुद कभी राजनीति में नहीं आना चाहती थीं। जब सोनेलाल पटेल का निधन हुआ तो अनुप्रिया पटेल ने अपनी तीनों बहनों से साथ पिता की अर्थी को कंधा दिया था। उसके बाद अनुप्रिया पटेल को पिता की पार्टी की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ी। सोनेलाल पटेल की अचानक मौत के बाद अनुप्रिया पटेल राजनीति में आईं। उस समय उनकी मां कृष्णा पटेल पार्टी की कमान संभाल रही थीं। अनुप्रिया को अपना दल में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया।

विज्ञापन
Anupriya Patel Birthday Know Biography Achievements Lifestyle in Hindi
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala

अनुप्रिया पटेल की उपलब्धि

अब अनुप्रिया पटेल राजनीति के गुन सीख रही थीं। साल 2012 में उन्होंने विधानसभा चुनाव में रोहनिया सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उसके बाद साल 2014 में उनकी पार्टी ने भाजपा से गठबंधन कर लिया। बाद में मिर्जापुर सीट से सांसदी का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ऐसे में उनकी रोहनिया सीट खाली हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed