फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Asha Bhosle struggle: 90 की उम्र में भी जारी है आशा भोसले के संगीत का सफर, जानें इनके संघर्ष की कहानी

Fri, 08 Sep 2023 01:02 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 08 Sep 2023 01:02 PM IST
सार

संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली आशा भोसले वर्सटाइल आवाज के लिए जानी जाती हैं। सुरों की सरताज आशा भोसले कई वर्षो से अपनी आवाज के जादू से हम सभी का मन मोह रही हैं।

विज्ञापन
Asha Bhosle is an inspiration for women know about interesting things related to life
Asha Bhosle - फोटो : Amarujala

Asha Bhosle: संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली आशा भोसले वर्सटाइल आवाज के लिए जानी जाती हैं। सुरों की सरताज आशा भोसले कई वर्षो से अपनी आवाज के जादू से हम सभी का मन मोह रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाए हैं। संगीत की जब-जब बात होगी, तब-तब आशा भोसले का नाम लिया जाएगा। आशा भोसले संगीतकारों के लिए एक आइडल है। जब भी कोई संगीत की दुनिया में कदम रखता है, वह उनकी तरह गाने का प्रयास करता है और करें भी क्यों न आज भी उनकी आवाज हमारी रूह तक पहुंचती हैं। आशा भोसले ने 'प्यार हमारा अमर रहेगा', 'चंदा मामा दूर के' और 'धूप में निकला न करो रूप की रानी' जैसे एवरग्रीन गानों को अपनी आवाज दी हैं। इसी कड़ी में आइए आशा भोसले के जीवन से जुड़ी बातों को जान लेते हैं।

Asha Bhosle is an inspiration for women know about interesting things related to life
आशा भोसले - फोटो : Social Media
जन्म और बचपन

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था। अपने सिंगिंग करियर में आशा भोसले ने एक से बढ़कर एक गाने गए है। खास बात ये है कि, उन्होंने महज 10 साल की उम्र से गाना गाने की शुरुआत की थी। फिर वह एक प्रोफेशनल सिंगर बनी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों के लिए गाने गाए। यहीं नहीं आशा भोसले ने कई सारे प्राइवेट एलबम के साथ-साथ सोलो कॉन्सर्ट भी किए हैं।

ऐसा नहीं है कि, उनके पिता मशहूर क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर थे, तो उन्हें करियर बनाने में आसानी हुई। आशा भोसले ने कड़ी मेहनत कर अपना करियर बनाया है। उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था। इसी पैशन को फॉलो करते हुए उन्होंने मंजिल को हासिल किया।

Asha Bhosle is an inspiration for women know about interesting things related to life
asha bhosle
शादी और परिवार

आशा भोसले ने अपने परिवार की इच्छा के विरूद्ध जाकर गणपत राव भोंसले से शादी कर ली थी। इस शादी के लिए घरवाले राजी नहीं थे। इसलिए दोनों ने भागकर शादी की थी। उस दौरान वह महज 16 साल की थी, जबकि गणपतराव 31 साल के थे। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं। इसके बाद महान संगीतकार राहुल देव बर्मन के साथ आशा ने दूसरी शादी की, जो उनसे 6 साल छोटे थे। आशा और आर डी बर्मन 1980 में शादी के बंधन में बधें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asha Bhosle is an inspiration for women know about interesting things related to life
op nayyar with asha bhosle
संगीत की शुरुआत

आशा भोसले ने पहला गीत फिल्म 'चुनरिया' का  'सावन आया...'गाया था। इसके बाद फिल्म 'नया दौर' आशा के करियर का मुख्य पड़ाव रहा। इसके बाद वह एक के बाद एक सुपरहिट गाने गाती रहीं। 60 और 70 के दशक में आशा भोसले को हिंदी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हेलन की आवाज समझी जाती थीं। उन्होंने हेलन के लिए 'तीसरी मंजिल' में 'ओ हसीना जुल्फों वाली...' 'कारवां' में 'पिया तू अब तो आजा...', 'मेरे जीवन साथी' में 'आओ ना गले लगा लो ना...' जैसी गीत गाए है। वहीं 90 के गानों में आशा भोसले की अलग धूम थी। उन्होंने 'ले गई ले गई दिल ले गई ले गई', 'शरारा शरारा', राधा कैसे न जले' और फिल्म 'सत्य' का 'सपने में मिलती है'... गाने को अपनी आवाज दी। 

विज्ञापन
Asha Bhosle is an inspiration for women know about interesting things related to life
asha bhosle - फोटो : अमर उजाला
नाम हैं कई उपलब्धियां 

मजह 10 साल की उम्र से गाने वाली आशा भोसले के नाम कई उपलब्धियां भी है। हो भई क्यों न उनके संघर्ष को हम सभी सलाम करते है। वहीं उन्हें फिल्म 'उमराव जान' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा आशा भोसले को दादा साहेब फाल्के और पद्म विभूषण अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें 18 बार फिल्मफेयर के लिए नामांकित किया गया, जिसे उन्होंने 8 बार इसे जीता है। आशा भोसले संगीत जगत के लिए ही नहीं बल्कि हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed