फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Asian Games 2023: निशानेबाजी से शतरंज और क्रिकेट से कबड्डी की स्पर्धा तक, भारतीय महिला टीम का परचम

Sat, 07 Oct 2023 05:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 Oct 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
Asian Games 2023 Indian Women Team Won Medal From Hockey, Kabaddi To Cricket News In Hindi
Asian Games - फोटो : X
एशियाई खेलों 2023 में भारत के खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। पिछले 14 दिनों में भारत के खाते में कुछ 105 पदक आ गए हैं। इसमें 28 स्वर्ण, 36 रजत पदक और 41 कांस्य पदक हासिल किए गए हैं। एशियाई खेलों में देश की बेटियों ने जीत का परचम लहराते हुए भारत का मान बढ़ाया। कई अलग अलग प्रतिस्पर्धाओं में महिला खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया। बात करें महिला टीम के पदकों की तो एशियाई खेल 2023 में भारत के लिए पहला पदक शूटिंग में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता। आइए जानते हैं भारतीय महिला टीम के बारे में, जिन्होंने निशानेबाजी से लेकर कबड्डी और क्रिकेट से लेकर हॉकी में पदक जीता।


एशियाई खेलों में पहला पदक महिला निशानेबाजों के नाम

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम में मेहुली घोष, रमिता और आशी चौकसे शामिल थीं, जो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा पहले दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रमिता जिंदल ने भी भारत की झोली में पदक पहुंचाया। रमिता ने 230.1 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

 
Asian Games 2023 Indian Women Team Won Medal From Hockey, Kabaddi To Cricket News In Hindi
Asia Games 2023 - फोटो : Amar ujala

महिला क्रिकेट टीम को मिला स्वर्ण

दूसरा दिन भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा। भारतीय महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पहला मौका था जब भारतीय क्रिकेट टीम मे एशियाई खेलों में भाग लिया और पहले ही प्रयास में स्वर्ण जीता।

Asia Games: पहली बार एशियाड में शामिल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण, जानिए हर खिलाड़ी के बारे में

Asian Games 2023 Indian Women Team Won Medal From Hockey, Kabaddi To Cricket News In Hindi
ईशा, मनु और रिदम ने स्वर्ण जीता - फोटो : अमर उजाला

महिला टीम तीरंदाजी में लाई स्वर्ण

महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति, ज्योति और परनीत की तिकड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा भारत की बेटियों ने शूटिंग इवेंट में भी स्वर्ण जीता। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की महिला टीम ने 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत की बेटियों ने चीन को तीन अंकों से हराया।

Asian Games: भारत की बेटियों ने शूटिंग में लहराया परचम, जीता सोना; जानें कौन हैं मनु भाकर, ईशा और रिदम सांगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
Asian Games 2023 Indian Women Team Won Medal From Hockey, Kabaddi To Cricket News In Hindi
Kabaddi Team - फोटो : X

महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण जीता

महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 25वां स्वर्ण और कुल 100 वां पदक है। भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में 100 पदक जीते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने अबकी बार 100 पारी का नारा सच कर दिखाया है।

विज्ञापन
Asian Games 2023 Indian Women Team Won Medal From Hockey, Kabaddi To Cricket News In Hindi
भारतीय महिला शतरंज टीम - फोटो : सोशल मीडिया

महिला चेस टीम के नाम रजत पदक
 

चेस में भारत की महिला टीम को रजत पदक मिला है। टीम में द्रोणवल्ली हरिका, रमेशबाबू वैशाली, वंतिका अग्रवाल और सविता भास्कर हैं, जिन्होंने रजत जीत कर देश का मान बढ़ाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed