फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Azadi Ka Amrit Mahotsav: भारत की पांच महिला योद्धा, जिनका इतिहास में है दमदार योगदान

Mon, 15 Aug 2022 12:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 15 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav Five Women Warriors of India History and Their Dedication All Details in Hindi
भारत की महिला योद्धा - फोटो : Self

Azadi Ka Amrit Mahotsav: भारत के इतिहास में कई योद्धा, शूरवीर, क्रांतिकारी हुए जिन्होंने कभी बाहरी आक्रमण से देश की रक्षा की तो कभी राज्य के अंदर ही षड्यंत्रकारियों का सामना किया। ईस्ट इंडिया कंपनी से लेकर ब्रिटिश सरकार तक को लोहा मनवाया। इन शूरवीरों का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। लेकिन भारतीय इतिहास में कई महिलाओं के नाम भी शामिल हैं, जो योद्धा महिलाओं के तौर पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा चुकी हैं। इन योद्धा महिलाओं ने पुरुषों के समान ही राज्य के दुश्मनों से टक्कर ली। कभी महल के अंदर से अपने पतियों व राजाओं का राजतिलक कर युद्ध के लिए भेजा तो कभी राज्य की रक्षा के लिए खुद तलवार उठा ली। भारत की आजादी के 70 साल पूरे होने के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया रहा है। इस मौके पर भारतीय महिला योद्धाओं के बारे में जानिए।

Azadi Ka Amrit Mahotsav Five Women Warriors of India History and Their Dedication All Details in Hindi
रानी दुर्गावती - फोटो : facebook

रानी दुर्गावती

चंदेल के राजपूत राजा के परिवार में रानी दुर्गावती का नाम इतिहास में दर्ज है। रानी दुर्गावती का विवाह गोंडवाना में हुआ। लेकिन पति की मौत के बाद रानी दुर्गावती ने बेटे का मार्गदर्शन करते हुए शासन किया। रानी दुर्गावती अपने साहस और वीरता के लिए जानी जाती हैं। जब मुगलों ने आक्रमण किया तो रानी दुर्गावती ने उनके खिलाफ युद्ध भी लड़ा। उस दौरान ख्वाजा अब्दुल मजीद आसफ खान ने रानी दुर्गावती की सेना को अपने कब्जे में करने की कोशिश की लेकिन रानी अंत तक लड़ती रहीं। वह युद्ध में घायल हो गईं लेकिन युद्ध जारी रहा। वह मुगलों के सामने आत्मसमर्पण करने को तैयार नहीं थी, ऐसे में उन्होंने खुद को खंजर मारकर अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।

Azadi Ka Amrit Mahotsav Five Women Warriors of India History and Their Dedication All Details in Hindi
माता भाग कौर - फोटो : facebook

सिख योद्धा मई भागो

अमृतसर की जमीं से कई योद्धा अस्तित्व में आए। यहां के एक प्रमुख जमींदार की बेटी भी महान योद्धा के तौर पर प्रसिद्ध हैं। माई भागो नाम की महिला ने 1705 में मुक्तसर की लड़ाई में मुगल सेना के खिलाफ हथियार उठाए थे। 40 सिख योद्धाओं का नेतृत्व करते हुए उन्होंने मुगलों से युद्ध लड़ा था। कहा जाता है कि सिख सेना का मुकाबला 10000 मुगल सैनिकों से हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav Five Women Warriors of India History and Their Dedication All Details in Hindi
झांसी की रानी - फोटो : facebook

रानी लक्ष्मी बाई

ब्रिटिश सरकार ने एक नया नियम लागू किया कि जिन राज्यों में किसी राजा की संतान न हो, वह ब्रिटिश सरकार के अधीन हो जाए। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने दामोदर नाम के एक बच्चे को गोद लिया था। पति के निधन के बाद वह सत्ता और दामोदर दोनों को बखूबी संभाल रही थीं। लेकिन अंग्रेजों के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने अंग्रेजी सेना से युद्ध किया। रानी लक्ष्मी बाई के अंग्रेजों से युद्ध करने की कहानी इतिहास में गौरवपूर्ण तरीके से दर्ज हो चुकी है। जब भी महिला योद्धाओं का नाम आता है, सबसे पहले झांसी की रानी लक्ष्मी बाई को याद किया जाता है।

विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav Five Women Warriors of India History and Their Dedication All Details in Hindi
महारानी ताराबाई - फोटो : Facebook

मराठा महारानी ताराबाई

छत्रपति राजाराम भोसले की रानी और प्रसिद्ध मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की बहू ताराबाई भोसले भी भारत की उन महिला योद्धाओं में शामिल हैं, जिनकी वीरता के किस्से आज भी सुनाए जाते हैं। ताराबाई भोसले ने पति की मृत्यु के बाद अपने राज्य को बचाने के लिए संघर्ष किया। मुगल सम्राट के खिलाफ युद्ध लड़ा। ताराबाई भोसले अपनी कुशल रणनीति के कारण औरंगजेब और उनकी सेना को हराने में सक्षम भी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed