फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Actress Entrepreneurs: ये अभिनेत्रियां हैं उद्योगपति भी, खुद के दम पर खड़ा कर दिया करोड़ों का कारोबार

Thu, 13 Jun 2024 09:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 13 Jun 2024 09:21 AM IST
सार

आइए जानते हैं बी-टाउन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने अपना कारोबार स्थापित करते हुए खुद को उद्यमी के तौर पर साबित किया।

विज्ञापन
Bollywood Actress Who Are Also Successful Entrepreneurs
उद्योगपति अभिनेत्रियां - फोटो : instagram

Actress Entrepreneurs:  एक दौर था जब अभिनेत्रियों को फिल्मों में काम सीमित समय के लिए मिलता था। शादी के बाद या उम्र ढलने के साथ उन्हें काम मिलना बंद हो जाता था और अभिनेत्रियों को रिटारमेंट लेना पड़ जाता था। हालांकि बाॅलीवुड की अभिनेत्रियां अब केवल हिरोइन नहीं रहीं, बल्कि अपने टैलेंट को अभिनय के साथ ही दूसरे क्षेत्र में लगा रही हैं। दमदार अभिनय प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीतने वाली अभिनेत्रियां अब उद्योग जगत में भी परचम लहरा रही हैं। वर्तमान में कई दिग्गज अभिनेत्रियां अत्यंत सफल उद्यमी बन चुकी हैं। वह अपने फैंस का अभिनय के जरिए मनोरंजन करने के साथ ही कारोबार को भी संभाल रही हैं। आइए जानते हैं बी-टाउन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने अपना कारोबार स्थापित करते हुए खुद को उद्यमी के तौर पर साबित किया।

Bollywood Actress Who Are Also Successful Entrepreneurs
दीपिका पादुकोण - फोटो : https://www.instagram.com/deepikapadukone/

दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कपड़ों का ऑनलाइन कारोबार शुरू किया। उनका क्लोदिंग लेबल एक प्रसिद्ध आनलाइन प्लेटफार्म पर टाॅप ब्रांड के तौर पर मौजूद है। उनका लेबल 'आल अबाउट यू' एक निजी फैशन लेबल है, जिसे दीवा द्वारा लॉन्च किया गया है। दीपिका मानसिक स्वास्थ्य को समर्थन देते हुए अपना फाउंडेशन- लिव, लव और लाफ भी चलाती हैं। साथ ही वह कई स्टार्टअप उद्योग में सक्रिय निवेशक हैं, जिसमें एक दही ब्रांड, एक सौंदर्य उत्पाद ब्रांड शामिल है। इसके अलावा उनका प्रोडक्शन हाउस भी है।

Bollywood Actress Who Are Also Successful Entrepreneurs
Priyanka Chopra - फोटो : https://www.instagram.com/priyankachopra/

प्रियंका चोपड़ा जोनस

ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा अभिनेत्री के साथ ही सिंगर भी हैं। साथ ही उन्होंने अपना हेयर केयर लाइन भी लॉन्च किया है। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है। कई सफल व्यवसाय करने के अलावा, उन्होंने हाल ही में अपनी आत्मकथा भी लॉन्च की है। इसके अलावा उन्होंने अपना रेस्तरां भी शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Who Are Also Successful Entrepreneurs
Anushka Sharma - फोटो : instagram.com/anushkasharma

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड में अपने अभिनय का दम दिखा चुकीं अनुष्का शर्मा सफल उद्यमी भी हैं। 2014 में अभिनेत्री निदेशक बनीं और भाई के साथ मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस लाॅन्च किया। आनलाइन प्लेटफार्म पर अपना क्लोदिंग ब्रांड उतारा और एक बिजनेस वुमन की भूमिका में भी सफल हो रही हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actress Who Are Also Successful Entrepreneurs
आलिया भट्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बहुप्रतिभाशाली हैं। ऑनस्क्रीन एक सिंगर, डांसर और अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी आलिया ने अपनी क्लोदिंग लाइन लाॅन्च करके उद्योग जगत में प्रवेश किया। एक उद्यमी और बच्चों के लिए क्लोदिंग ब्रांड शुरू करने का यह आलिया का पहला अनुभव है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed