फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Liz Truss: ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री लिज ट्रस के बारे में जानें, कैसा रहा अब तक का सफर

Thu, 08 Sep 2022 12:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 08 Sep 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
Britain Prime Minister Liz Truss Biography In Hindi Success Story Of UK PM Liz Truss
लिज ट्रस - फोटो : instagram/elizabeth.truss.mp

Britain Prime Minister Liz Truss: ब्रिटेन को अपनी नई प्रधानमंत्री मिल गई है। बोरिस जॉनसन के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के चुनाव में भारतीय मूल के ऋषि सुनक का मुकाबला लिज ट्रस से हुआ। लिज ट्रस ने 81,326 मत हासिल किए, वहीं ऋषि सुनक को 60, 399 वोट मिले। ट्रस ने सुनक से जीत के बाद एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह ब्रिटेन की 56 वीं प्रधानमंत्री बन गई हैं, साथ ही देश की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उनसे पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे ब्रिटेन की महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। लिज ट्रस कंजर्वेटिव पार्टी की नेता हैं। पूरे देश का नेतृत्व करने जा रही लिज ट्रस के सामने कई चुनौतियां होगी। हालांकि इस पद तक पहुंचा भी कम चुनौतीपूर्ण नहीं था। लिज ट्रस के यूके की पीएम बनने तक का सफर आसान नहीं रहा। चलिए जानते हैं कि देश की सत्ता संभालने वाली प्रधानमंत्री लिज ट्रस कौन हैं, उनकी शिक्षा, करियर और यूके के पीएम बनने तक का सफर कैसा रहा। लिज ट्रस के बारे में जानें सबकुछ।

Britain Prime Minister Liz Truss Biography In Hindi Success Story Of UK PM Liz Truss
लिज ट्रस - फोटो : instagram/elizabeth.truss.mp

लिज ट्रस का जीवन परिचय

लिज ट्रस का जन्म ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड में 26 जुलाई 1975 को हुआ था। उनका पूरा नाम मैरी एलिजाबेथ लिज ट्रस है। लिज के पिता का नाम जान केनेथ था, जो कि इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी में गणित के प्रोफेसर थे। वहीं उनकी माता प्रिसिला मैरी ट्रस पेशे से नर्स थीं। जब लिज चार साल की थीं तो उनका परिवार ऑक्सफोर्ड से स्कॉटलैंड शिफ्ट हो गया। यहीं से उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा प्राप्त की।

Britain Prime Minister Liz Truss Biography In Hindi Success Story Of UK PM Liz Truss
लिज ट्रस - फोटो : instagram/elizabeth.truss.mp

लिज ट्रस की शिक्षा

ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस ने 1985 तक स्काॅटलैंड में रहीं। इस दौरान उन्होंने वेस्ट प्राइमरी स्कूल और लीड्स राउंडहे स्कूल से पढ़ाई की। बाद में वह कनाडा शिफ्ट हो गईं। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने ऑक्सफोर्ड के मार्टन काॅलेज में दाखिला लिया। 1996 में लिज ने दर्शन शास्त्र, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र से स्नातक की डिग्री हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Britain Prime Minister Liz Truss Biography In Hindi Success Story Of UK PM Liz Truss
लिज ट्रस - फोटो : instagram/elizabeth.truss.mp

राजनीति में रुचि

लिज ट्रस को शुरुआत से ही राजनीति में दिलचस्पी थी। उनकी मां ने पूर्व पीएम मार्गरेट थैचर के उस फैसले का विरोध करते हुए परमाणु हथियारों के खिलाफ मोर्चा निकाला था, जिसमें अमेरिका को पश्चिमी लंदन के राॅयल एयर फोर्स ग्रीनहम काॅमन में परमाणु हथियार इंस्टॉल करने की अनुमति दी गई थी। लिज में भी राजनीति के प्रति रुचि कॉलेज के दिनों में उभर कर सामने आई। जब पढ़ाई के दौरान लिज लिबरल डेमोक्रेट्स का प्रचार करने लगीं। हालांकि बाद में ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी से जुड़ गईं। इस दौरान लिज ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लिबरल डेमोक्रेट्स की अध्यक्ष भी रहीं। बाद में नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी ऑफ लिबरल डेमोक्रेट्स यूथ एंड स्टूडेंट्स की सदस्य बनीं।

विज्ञापन
Britain Prime Minister Liz Truss Biography In Hindi Success Story Of UK PM Liz Truss
लिज ट्रस - फोटो : instagram/elizabeth.truss.mp

लिज ट्रस का करियर

बात करें लिज ट्रस के करियर की तो स्नातक के बाद ट्रस शेल कंपनी में बतौर अकाउंटेंट कार्य करने लगीं। 1996 से 2000 तक शेल के साथ काम करने के बाद लिज ने नौकरी छोड़कर टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी केबल एंड वायरलेस के लिए काम शुरू किया। इस कंपनी में इकोनॉमी डायरेक्टर के पद पर कार्य करने के बाद साल 2005 में उन्होंने यहां से भी नौकरी छोड़ दी और राजनीति में प्रवेश किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed