Chaitra Navratri 2024 Female Politicians Of India : नवरात्रि में भक्त माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। मां दुर्गा के नौ स्वरूप उनके अलग अलग गुणों को दर्शाते हैं। देवी शक्ति का प्रतीक है और हर महिला अपने आप में एक शक्ति है। महिलाओं में भी नवदुर्गा का कोई न कोई स्वरूप समाहित होता है। कभी वह जगत जननी पार्वती तो कभी मां अन्नपूर्णा के स्वरूप में होती है। कभी आदिशक्ति मां दुर्गा तो कभी धन की देवी मां लक्ष्मी स्वरूपा बन जाती है।
Chaitra Navratri 2024: ये हैं भारत की नौ दिग्गज महिला नेता, जिनका राजनीति में है बड़ा नाम
नवरात्रि के पावन पर्व पर ऐसी ही नौ महिलाओं के बारे में जानिए जो राजनीति में अहम योगदान दे रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिया गांधी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी देश की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी में आज भी सबसे बड़ी भूमिका में हैं। सोनिया गांधी ने पार्टी की कमान उस समय संभाली जब 90 के दशक में यह लगभग खत्म होने की कगार पर थी। साल 2004 में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद 2014 तक गठबंधन के सात पार्टी सत्ता में रही।
ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज के दौर में देश की सबसे मजबूत महिला राजनेताओं में एक हैं। ममता विपक्षी नेताओं में सबसे दमदार महिला नेता है। 2011 से वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पद पर हैं। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी लगातार तीन बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री नियुक्त हुईं।
निर्मला सीतारमण
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2006 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं और पार्टी में कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं में रहीं। इसके पहले वह देश की रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। 2019 से निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के पद भार को संभाल रही हैं।
आतिशी सिंह
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी सिंह आम आदमी पार्टी की टाॅप नेताओं में शामिल हैं। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विश्वसनीय लोगों में शामिल हैं। भ्रष्टाचार आंदोलन के दौरान 2012 में आम आदमी पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद आतिशी सिंह राजनीति में आईं। इसके पहले दिल्ली सरकार में आतिशी शिक्षा सलाहकार भी रह चुकी हैं।

कमेंट
कमेंट X