फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mehbooba Mufti: महबूबा मुफ्ती का मुख्यमंत्री बनने तक ऐसा रहा सफर, जन्मदिन पर जानें उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें

Sun, 22 May 2022 01:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 22 May 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Mehbooba Mufti Birthday Special Know About her Life Interesting Facts News in Hindi
जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री - फोटो : instagram

Former Chief Minister Mehbooba Mufti Birthday Special: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का श्रेय महबूबा मुफ्ती को जाता है। महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर की सबसे दमदार महिला राजनेता हैं। कई दिग्गज नेताओं और अलगाववादियों के बीच एक महिला ने राज्य की कमान संभाली और अपने कार्यकाल में बड़े निर्णय लिए। पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद के बाद जम्मू कश्मीर पीपल डेमोक्रेटिक पार्टी की नई उम्मीदवार के तौर पर महबूबा मुफ्ती को चुना गया। महबूबा मुफ्ती ने पीडीपी की कमान संभाली और बाद में बीजेपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई। साल 2016 से 18 तक महबूबा मुफ्ती कश्मीर की मुख्यमंत्री रहीं। साल 2018 में महबूबा मुफ्ती ने भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया। महबूबा मुफ्ती कश्मीर की राजनीति की एक महत्वपूर्ण सख्शियत थीं। आज महबूबा मुफ्ती अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। महबूबा मुफ्ती के जन्मदिन पर जानें उनके मुख्यमंत्री बनने के सफर के बारे में, कैसे जम्मू कश्मीर की राजनीति में बनी बड़ा नाम।

 

Former Chief Minister Mehbooba Mufti Birthday Special Know About her Life Interesting Facts News in Hindi
महबूबा मुफ्ती का जीवन परिचय - फोटो : facebook

महबूबा मुफ्ती का जीवन परिचय

महबूबा मुफ्ती का जन्म 22 मई 1959 को जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहम्मद मुफ्ती सैयद था और माता गुलशन नजीर है। महबूबा मुफ्ती एक राजनीतिक परिवार से आती हैं, उनके पिता मोहम्मद मुफ्ती देश के गृह मंत्री रह चुके थे, साथ ही जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री भी थे। साल 1989 में आतंकवादियों ने एक एयरप्लेन का हाइजैक कर लिया था। यात्रियों के बदले एक कुख्यात आतंकी को रिहा करने की मांग की गई थी। उन यात्रियों में महबूबा मुफ्ती की बहन रुबिया भी शामिल थीं। यह उन दिनों की बात है, जब मोहम्मद मुफ्ती सैयद देश के गृहमंत्री थे।

Former Chief Minister Mehbooba Mufti Birthday Special Know About her Life Interesting Facts News in Hindi
महबूबा मुफ्ती का जीवन परिचय - फोटो : instagram

महबूबा मुफ्ती की शिक्षा

राजनीतिक परिवार से आने वाली महबूबा मुफ्ती ने अपनी शिक्षा कश्मीर यूनिवर्सिटी से पूरी की। उन्होंने कश्मीर विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की। बाद में पिता के निधन के बाद उन्होंने पिता की राजनीतिक पार्टी पीडीपी को संभाला। सक्रिय राजनीति में आने से पहले महबूबा मुफ्ती ने पति से तलाक ले लिया था। उस समय महबूबा की दो बेटियां थीं, जिनका नाम इल्तिजा, इर्तिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Chief Minister Mehbooba Mufti Birthday Special Know About her Life Interesting Facts News in Hindi
महबूबा मुफ्ती का जीवन परिचय - फोटो : instagram

महबूबा मुफ्ती का राजनीतिक सफर

महबूबा मुफ्ती ने राजनीति में अपने करियर की शुरुआत कांग्रेस के साथ की। 1996 के राज्य सभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जम्मू कश्मीर के बिजबेहरा विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। उन दिनों जम्मू कश्मीर में फारुक अब्दुल्ला की सरकार थी और संसद में विपक्ष का नेतृत्व महबूबा मुफ्ती कर रही थीं।

विज्ञापन
Former Chief Minister Mehbooba Mufti Birthday Special Know About her Life Interesting Facts News in Hindi
महबूबा मुफ्ती का जीवन परिचय - फोटो : instagram

बाद में 1999 में महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर से सांसद का चुनाव लड़ा लेकिन उमर अब्दुल्ला से हार गईं। कांग्रेस से मतभेद होने के बाद पीडीपी का गठन हुआ। महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और पीडीपी की उपाध्यक्ष बन गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed