फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए कितना पानी पीना है जरूरी

Thu, 05 Nov 2020 09:57 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 05 Nov 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
how much water drink by breastfeeding mother
breast feeding

गर्भावस्था के दौरान तो महिलाओं के शरीर में बहुत सारे बदलाव होते हैं। लेकिन बच्चे की डिलीवरी के बाद भी इन बदलावों से उन्हें दो चार होना पड़ता है। जिसकी वजह से महिलाओं के लिए जरूरी है कि वो अपने खानपान और सेहत का ध्यान रखें। इन्हीं स्वास्थ्य की देखभाल में पानी पीना भी शामिल होता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पानी भी जरूर पीना चाहिए। 

how much water drink by breastfeeding mother
breast feeding

महिलाओं को हर बार स्तनपान कराने के पहले और बाद में एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। लेकिन अगर शरीर में पानी की कमी हो रही है तो उसे कैसे पहचाने? सबसे पहले यूरिन के कलर की जांच कर लें। क्योंकि शरीर अगर डिहाइड्रेटेड होगा तो यूरिन का रंग गहरा पीला हो जाएगा। इस तरह की परेशानी से बचने के लिए दिनभर में कम से कम ग्यारह से बारह कप पानी पीना चाहिए।


 
how much water drink by breastfeeding mother
breast feeding
शरीर में पानी की कमी के लक्षण
अगर स्तनपान कराने वाली महिला के शरीर में पानी की कमी होती है तो उसमें ये सारे लक्षण नजर आने लगते हैं। 
  • यूरिन का रंग गहरा होना
  • थकान
  • चिड़चिड़ापन
  • त्वचा में रूखापन और फटना
  • कब्ज
  • तनाव और सिरदर्द भी एक लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how much water drink by breastfeeding mother
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के लिए सबसे पोषक मां का दूध ही होता है और मां के दूध में 90 प्रतिशत पानी होता है। इसलिए स्तनपान कराने वाली मांओं को पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। साथ ही चाय, कॉफी, सोडा और शराब जैसी चीजों से भी दूर रहना चाहिए। क्योंकि ये सारे पेय पदार्थ शरीर में पानी की कमी पैदा कर देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed