सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

IAS Simi Karan Success Story: सिर्फ 22 साल की उम्र में सिमी बनीं आईएएस अधिकारी, सफलता की कहानी जानकर करेंगे सलाम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
ias officer simi karan success story who passed upsc exam in 22 years
सिर्फ 22 साल की उम्र में सिमी बनीं आईएएस अधिकारी - फोटो : Twitter @Simikaranias


देश में हर किसी की सपना होता है कि वह एक आईएएस अधिकारी बने, लेकिन लोक संघ सेवा आयोग की परीक्षा पास करना कोई आसान काम नहीं है। देश की किसी भी परीक्षा से सिविल सर्विस परीक्षा कठिन मानी जाती है। इस परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को फोकस करना होता है। लेकिन कुछ छात्र दूसरे कार्यों के साथ भी यूपीएससी की परीक्षा पास कर लेते हैं। एक लड़की की भी कहानी कुछ ऐसी ही है। ओडिशा की रहने वाली सिमी करन ने आईआईटी व यूपीएससी की परीक्षा एक साल में ही पास कर लिया। वह अपनी पहली कोशिश में ही यूपीएससी की परीक्षा पास कर एक आईएएस अधिकारी बन गई हैं। 

12वीं में स्टेट किया था टॉप

सिमी करन मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं, लेकिन वह छत्तीसगढ़ के भिलाई में पली बढ़ी हैं। उन्होंने शुरुआत की पढ़ाई भी यहीं से की है। सिमी के पिता का नाम डीएन करन है जो भिलाई स्टील प्लांट में काम करते हैं। उनकी माता का नाम सुजाता है और वह दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाती हैं। सिमी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है। उन्होंने बारहवीं में 98.4 प्रतिशत अंक पाया था और पूरे स्टेट में टॉप किया था। 

Trending Videos
ias officer simi karan success story who passed upsc exam in 22 years
सिर्फ 22 साल की उम्र में सिमी बनीं आईएएस अधिकारी - फोटो : Twitter @Devendr39526311

12वीं के बाद आईआईटी एंट्रेस किया पास

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिमी करन की पहले सिविस सर्विस में जाने की कोई इच्छा नहीं थी। इसलिए उन्होंने 12वीं के बाद आईआईटी में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम दिया और पास हो गईं। इसके बाद उनको आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन मिल गया और पढ़ाई करने लगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ias officer simi karan success story who passed upsc exam in 22 years
सिर्फ 22 साल की उम्र में सिमी बनीं आईएएस अधिकारी - फोटो : @Devendr39526311

इसलिए सिविल सर्विस में जाने का लिया फैसला

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान सिमी करन इंटर्नशिप कर रही थीं। इसी दौरान उनको स्लम एरिया में बच्चों को पढ़ाने का मौका मिला। यहां पढ़ाते समय वह लोगों की मदद करने का विचार करने लगीं, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रही थीं। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस में जाने का फैसला लिया।

ias officer simi karan success story who passed upsc exam in 22 years
सिर्फ 22 साल की उम्र में सिमी बनीं आईएएस अधिकारी - फोटो : Facebook/SimiKaran

जानिए कैसे की परीक्षा की तैयारी

सिमी करन जब इंजीनियरिंग की पढ़ाई की आखिरी साल में थीं तभी उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने अपने आप यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने का फैसला किया। उन्होंने टॉपर्स के इंटरव्यू देखकर इंटरनेट की मदद ली और परीक्षा की तैयारी के लिए किताबों की लिस्ट तैयार की। उनका कहना है कि परीक्षा की तैयारी के लिए ज्यादा रिवीजन करना चाहिए।
 
विज्ञापन
ias officer simi karan success story who passed upsc exam in 22 years
सिर्फ 22 साल की उम्र में सिमी बनीं आईएएस अधिकारी - फोटो : Facebook/SimiKaran

22 साल की उम्र में बन गईं आईएएस अधिकारी

सिमी करन ने बिना किसी कोचिंग के ही पहली कोशिश में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली। उनके ग्रेजुएशन की पढ़ाई मई 2019 में खत्म हुई और जून में यूपीएससी की परीक्षा दी। उन्होंने स्मार्ट तरीके से पढाई की और परीक्षा पास कर लिया। सिमी को यूपीएससी की सिविल सर्विसेज एग्जाम-2019 में ऑल इंडिया में 31वीं रैंक मिली। वह सिर्फ 22 साल की उम्र में ही आईएएस अधिकारी बन गईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed