India's Fastest Woman Hurdler Jyothi Yarraji Biography: भारत की सबसे तेज महिला हर्डलर का खिताब ज्योति याराजी के नाम है। ज्योति याराजी भारतीय स्प्रिंटर हैं, जिन्होंने महिलाओं की 100 मीटर हर्डल रेस में इतिहास रचा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतिष्प्रर्दा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत कर अपने नाम एक बड़ी सफलता हासिल की है।
Jyothi Yarraji: ज्योति याराजी के संघर्षों की कहानी, जानिए कैसे बनीं देश की सबसे तेज महिला हर्डलर
ज्योति याराजी का जीवन परिचय
ज्योति याराजी का जन्म आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 28 अगस्त 1999 को हुआ था। उनके पिता का नाम सूर्यनारायण है जो कि एक प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करते हैं। वहीं ज्योति की मां कुमारी अस्पताल में क्लीनर के रूप में काम करती हैं, साथ ही घरेलू सहायिका का काम भी करती हैं।
ज्योति याराजी की शिक्षा और ट्रेनिंग
परिवार की आय लगभग 18 हजार रुपये से कम हुआ करती थी। इन पैसों से घर की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई होनी थी। लेकिन ज्योति ने बचपन से ही अपनी मंजिल तलाश करनी शुरू कर दी थी।
वह विराज के पोर्ट हाई स्कूल कृष्णा में पढ़ती थीं, जब उनके फिजिकल एजुकेशन टीचर ने ज्योति के टैलेंट को पहचाना और महसूस किया कि वह एक हर्डलर बन सकती हैं। उनकी ट्रेनिंग शुरू हो गई, माता पिता ने भी ज्योति का साथ दिया। हालांकि ज्योति ने पढ़ाई भी जारी रखी और आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय से बीए इतिहास की पढ़ाई की।
ज्योति याराजी का करियर
ज्योति याराजी ने वर्ष 2015 में आंध्र प्रदेश इंटर डिस्ट्रिक्ट मीट में स्वर्ण पदक जीता, जिससे वह सुर्खियों में आ गईं। ज्योति ने हैदराबाद में रहकर ओलंपियन और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच एन रमेश और भुवनेश्वर में ब्रिटिश कोच जेम्स हिलियर से ट्रेनिंग ली।
ज्योति की उपलब्धि
2020 में ज्योति याराजी ने कर्नाटक के मूडबिद्री में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ष खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एक और स्वर्ण हासिल किया।
पहले कोविड 19 महामारी और फिर पीठ की चोट के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। बाद में 2022 में उन्होंने भुवनेश्वर में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मीट में 13.7 सेकेंड समय में रेस को पूरा किया। मई में ज्योति ने लिमासोल में साइप्रस इंटरनेशनल एथलेटिक्स मीट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और महिलाओं की 100 मीटर हर्डल रेस में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

कमेंट
कमेंट X