फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

International Women Day 2022: दुनिया की ये पांच महिलाएं रहती हैं सबसे ज्यादा चर्चा में, जानिए किस क्षेत्र से हैं जुड़ी

Tue, 08 Mar 2022 12:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 08 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
International Women Day 2022 5 Most Powerful Woman in the World A Look at Careers
महिला दिवस 2022 - फोटो : Self

हर साल 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना है। महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कराना है। पिछड़ी महिलाओं को समाज के प्रथम पायदान पर लाना और उनके हक के लिए लड़ाई को जारी रखना महिला दिवस का उद्देश्य है। दुनियाभर में महिला दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों, जागरुकता अभियानों का आयोजन होता है। इन कार्यक्रमों में देश-विदेश की कई ऐसी महिलाएं शामिल होती हैं, जिनका जीवन हर महिला के लिए प्रेरणा और आदर्श बन जाता है। विश्व में कई महिलाएं अपने काम, हुनर के कारण चर्चा में रहती हैं। साल 2021 फोर्ब्स सूची में दुनिया भर की सबसे सशक्त महिलाओं को शामिल किया गया है। विश्व महिला दिवस के मौके पर दुनिया की ऐसी पांच दमदार महिलाओं के बारे में जानिए, जो हमेशा चर्चा में रहती हैं। यह महिलाएं अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर हैं।

International Women Day 2022 5 Most Powerful Woman in the World A Look at Careers
कमला हैरिस - फोटो : पीटीआई

कमला हैरिस

दुनियाभर की दमदार महिलाओं की सूची में कमला हैरिस का नाम शामिल है। कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं, जो वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति पद पर कार्यरत हैं। उपराष्ट्रपति बनने वाली कमला हैरिस पहली एशियाई अमेरिकी महिला हैं, जिन्होंने चुनाव में अपनी जीत से इतिहास लिख दिया। इसके अलावा कमला हैरिस डेमोक्रेट गेराल्डाइन फेरारो और रिपब्लिकन सारा पॉलिन के बाद किसी प्रमुख पार्टी की पहली अफ्रीकी अमेरिकी महिला होने के साथ ही उस पद के लिए उम्मीदवारी करने वाली तीसरी महिला भी हैं। कमला हैरिस की मां श्यामा गोपालन हैरिस चेन्नई की थीं और एक कैंसर शोधकर्ता रहीं। साल 2009 में उनका निधन हो चुका है। वहीं हैरिस के पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के रहने वाले हैं और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं।

International Women Day 2022 5 Most Powerful Woman in the World A Look at Careers
निर्मला सीतारमण - फोटो : twitter

निर्मला सीतारमण

भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्तमान में देश की सबसे शक्तिशाली और दुनिया की सबसे प्रसिद्ध महिलाओं में शामिल हैं। निर्मला सीतारमण का नाम साल 2021 की फोर्ब्स की सूची में भी है। सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री भी हैं जो लगातार वित्त मामलों को संभाल रही हैं। इसके पहले निर्मला सीतारमण देश के रक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल चुकी हैं। बतौर महिला निर्मला सीतारमण भारत की रक्षा मंत्री भी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Women Day 2022 5 Most Powerful Woman in the World A Look at Careers
साई इंग वेन - फोटो : Twitter

साई इंग वेन

छोटे से देश का बड़े हौसलो के साथ नेतृत्व करने वाली नेता साई इंग वेन दुनिया की सशक्त महिलाओं में से एक हैं। साई इंग वेन ताइवान की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्हें साल 2020 में ताइवान का राष्ट्रपति बनाया गया। साई इंग वेन ने ताइवान सरकार के लिए पहली बार 1993 में काम करना शुरु किया था। साल 2000 में चेन शुई बियान जब ताइवान के राष्ट्रपति बने तो साई को पहली बार मंत्री बनाया गया। लेकिन साई तब तक किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ीं थीं। बाद में साई ने राजनीति में कदम रखा। साल 2016 में राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें प्रचंड बहुमत मिली। उनकी जीत ऐतिहासिक रही। वह देश की पहली राष्ट्रपति थीं, जिन्होंने देश की राजधानी ताइपे का मेयर पद भी नहीं संभाला था। किसी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक न रखने वाली साई एशियाई देशों की पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष हैं। उनकी लोकप्रियता के चलते साल 2020 में साई को दोबारा प्रचंड बहुमत से राष्ट्रपति चुना गया।

विज्ञापन
International Women Day 2022 5 Most Powerful Woman in the World A Look at Careers
जैसिंडा अर्डर्न - फोटो : पीटीआई

जैसिंडा अर्डर्न

कोरोना काल में न्यूजीलैंड और यहां कि महिला प्रधानमंत्री का नाम सुर्खियों में रहा। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा केट लॉरेल अर्डर्न ने कोविड 19 के कारण अपनी शादी रद्द कर दी थी। पहली बार साल 2008 में हुए आम चुनावों में जैसिंडा को सांसद के रूप में प्रतिनिधि सभा के लिए चुना गया। वहीं साल 2017 में उन्हें देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। जैसिंडा ने राजनीति में आने से पहले प्रधानमंत्री हेलेन क्लार्क के कार्यालय में एक शोधकर्ता के तौर पर काम किया था। बाद में वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की नीति सलाहकार भी रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed