फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

International Women Day 2022: फैशन और मनोरंजन जगत की इन टॉप पांच महिलाओं ने किया भारत का नाम रौशन

Tue, 08 Mar 2022 12:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 08 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
International Women Day 2022 Top 5 Most Successful Indian Women in Entertainment and Fashion industry
महिला दिवस 2022 - फोटो : Istock

महिलाओं के बिना देश का विकास और समाज अधूरा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। भारतीय महिलाओं की काबिलियत और हुनर पूरे विश्व में उन्हें ख्याति दिला रहा है। खेल जगत हो या राजनीति, हर क्षेत्र में महिलाओं का परचम है लेकिन इस क्षेत्र की सबसे ज्यादा महिलाओं का नाम पूरी दुनिया में मशहूर है, वह है भारतीय मनोरंजन जगत और फैशन की दुनिया। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई दिग्गज महिला कलाकार हैं, जिन्हें न केवल भारत के लोग जानते हैं, बल्कि विदेशों में भी उनके फैन हैं। फैशन और इंटरटेनमेंट जगत की महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ दिया है। कई महिला सेलिब्रिटी का नाम विदेशी फैंस की जुबान पर रहता है। विश्व महिला दिवस पर जानिए फैशन और मनोरंजन जगत से जुड़ी भारत की पांच ऐसी महिलाओं के बारे में जिनका नाम दुनियाभर में मशहूर है।

International Women Day 2022 Top 5 Most Successful Indian Women in Entertainment and Fashion industry
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुष्मिता सेन- ब्रह्मांड  सुंदरी

महज 19 साल की उम्र में भारत की सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। ब्रह्मांड सुंदरी बनने वाली सुष्मिता पहली भारतीय महिला थीं। हाल ही में हरनाज संधु मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर भारत की चौथी ब्रह्मांड सुंदरी बनी हो लेकिन सुष्मिता सेन का नाम इस उपलब्धि के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। उनकी जीत की कहानी कई टीवी चैनलों और अखबारों की शोभा बनी, जिसमें बताया गया कि सुष्मिता सेन किसी डिजायनर नहीं, बल्कि अपनी मां के हाथों से बने गाउन को पहना था। यहां तक कि प्रतियोगिता के समय उन्होंने हाथ में जो ग्लव्स पहन रखे थे, वह मोजे से बनाए गए थे।

International Women Day 2022 Top 5 Most Successful Indian Women in Entertainment and Fashion industry
ऐश्वर्या राय - फोटो : Instagram/aishwaryarai

ऐश्वर्या राय- विश्व सुंदरी

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं का नाम लिया जाता है, तो भारत की ऐश्वर्या राय का नाम लिस्ट में जरूर शामिल होता है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। फिल्म इंडस्ट्री में भी उनकी एक्टिंग और फैशन स्टाइल के लिए वह काफी मशहूर हैं। विश्व स्तर पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फिल्मों में कब नजर आने के बाद भी आज भी उनके लुक्स और स्टाइल को लोग बहुत पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Women Day 2022 Top 5 Most Successful Indian Women in Entertainment and Fashion industry
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter@VVSLaxman281

लता मंगेशकर- प्लेबैक सिंगर

भारत की 'स्वर कोकिला' के तौर पर मशहूर लता मंगेशकर की आवाज हर किसी के दिल को छू लेती है। लता मंगेशकर के फैन देश विदेश तक हैं। उनके फैंस में आम लोग ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी तक हैं। लता मंगेशकर को पद्म भूषण, भारत रत्न, दादा साहेब फाल्के अवार्ड, महाराष्ट्र भूषण, पद्म विभूषण, लीजन ऑफ ऑनर, 6 फिल्म फेयर पुरस्कार और तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
International Women Day 2022 Top 5 Most Successful Indian Women in Entertainment and Fashion industry
भानु अथैया - फोटो : facebook

भानु अथैया- कॉस्ट्यूम डिजाइनर

भारत को पहला ऑस्कर अवॉर्ड दिलाने वाली भी एक महिला थीं। 11 अप्रैल 1983 में कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया को फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। यह भारत का पहला ऑस्कर अवार्ड था। भानु अथैया ने अपने ब्रिटिश काउंटरपार्ट जॉन मोलो के साथ इस जीत को शेयर किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed