International Women's Day 2023: भारत की महिलाएं अपनी काबिलियत के दम पर लगभग हर क्षेत्र में ऊंचे मुकाम पर पहुंच गई हैं। खेल जगत से लेकर मनोरंजन और रक्षा मंत्रालय से लेकर राजनीति तक में महिलाएं अपना वर्चस्व स्थापित कर रही हैं। नौकरी से लेकर उद्योग और व्यवसाय का नेतृत्व कर रही हैं। भारतीय महिलाएं दुनियाभर में अपना और कंपनी का नाम रोशन कर रही हैं। कई महिला उद्योगपति हैं, जिन्होंने कंपनी की शुरुआत की और उसे एक बड़ा ब्रांड बना दिया। कई प्रोडक्ट ऐसे हैं, जिसे घर-घर में इस्तेमाल किया जा रहा है। इन प्रोडक्ट्स को महिला व्यवसायियों ने घर-घर तक पहुंचाने का काम किया है। महिलाएं उद्योग जगत में अपने इनोवेटिव आइडिया, कुशल नेतृत्व के बल पर कंपनी और हजारों कर्मचारियों को संभाल रही हैं। भारत की बेटियां पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र और समाज निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। आइए जानते हैं भारत की ऐसी ही पांच महिला उद्योगपतियों के बारे में, जो करोड़ों महिलाओं के लिए बन गई हैं प्रेरणा।
International Women Day 2023: भारत की पांच उद्योगपति महिलाएं, जो बखूबी संभाल रहीं कंपनी और कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा कांत
नेहा कांत एक ऐसे ब्रांड की फाउंडर हैं, जो भारत की महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। अंडरगार्मेंट्स के लिए मशहूर ब्रांड की संस्थापक और चीफ रेवन्यू ऑफिसर नेहा कांत काॅर्पोरेट इंडिया में एक दशक से अपने अनुभव के बाद एफसीबी उल्का और एक मीडिया ग्रुप में काम किया। नेहा ने भारतीय इंटिमेट वियर बाजार में अच्छी फिटिंग, आरामदायक और फैशनेबल अंडरवियर के अभाव को समझते इसकी कमी को दूर करने के लिए खुद से शुरुआत करने का फैसला लिया। उनका कंपनी एक मशहूर ब्रांड में बदला, जहां ग्राहकों को स्टैंडर्ड कट, शेप और रंग के मुताबिक उत्पाद चुनने में मदद मिली।
रोशनी सनाह जायसवाल
दिल्ली की रहने वाली रोशनी सनाह जायसवाल एक स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी कंपनी की सीईओ हैं। रोशनी लगभग दो दशकों से खाद्य और पेय उद्योग से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने साल 2000 में बैंगलोर का पहला और भारत का पहला लाउंज बार खोला। 2002 में उनकी कंपनी बैंगलोर के तीन रेस्तरां चेन को खोलने के लिए उत्तरदायी थीं। वर्ष 2003 में रोशनी और उनकी टीम ने दिल्ली के कुतुब क्षेत्र में मशहूर बार को शुरू किया। वहीं कोरोना काल में उन्होंने स्वास्थ्य और सुरक्षा दृष्टि से जुड़े उत्पादों को एक कंपनी के अंतर्गत लाॅन्च किया।
मेधा सिंह
श्रीमती मेधा सिंह एक हर्बल ब्रांड कंपनी की सीईओ हैं। इस कंपनी के प्रोडक्ट्स आयुर्वेद और सौंदर्य चिकित्सा से संबंधित हैं। इस कंपनी का क्लीनिकल ट्रीटमेंट आयुर्वेदिक कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जो प्रशिक्षित सौंदर्य शास्त्रियों और विशेषज्ञों द्वारा बड़े पैमाने में त्वचा और बालों संबंधित समस्या से निपटने के लिए उपयोग में लाया जाता है।
विनीता सिंह
टीवी रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन की जज रहीं विनीता सिंह एक कॉस्मेटिक कंपनी की सीईओ और सह-संस्थापक हैं। उनकी काॅस्मेटिक कंपनी काफी मशहूर ब्यूटी ब्रांड है, जो भारत में तेजी से बढ़ रहा है। आईआईटी मद्रास और आईआईएम अहमदाबाद से शिक्षा पूरी करने के बाद उन्हें जॉब के ऑफर मिले, लेकिन ऑफर को ठुकरा कर विनीता ने अपनी कॉस्मेटिक कंपनी की शुरुआत की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनीता सिंह की नेट वर्थ करीब 8 मिलियन डॉलर है।

कमेंट
कमेंट X