सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

International Women's Day 2023: भारतीय सेना की इन पांच महिला अधिकारियों ने बढ़ाया देश का मान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 07 Mar 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
International Women's Day 2023: Women Officers Of Indian Armed Forces know Name and Achievement in Hindi
भारतीय सेना की महिला अधिकारी - फोटो : PTI

International Women's Day 2023 Indian Army Female Officers: 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। हर साल वैश्विक स्तर पर महिला दिवस मनाते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करना और महिलाओं को हर क्षेत्र में कार्य करने के लिए पुरुषों के समान ही मौका दिलाना है। पिछले कुछ दशकों में महिलाओं के हालातों में सुधार हुआ है। आज महिलाएं कई क्षेत्रों में कार्यरत हैं और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। भारतीय महिलाओं के बात करें, तो एक दौर था जब वह घर की चारदीवारी के पीछे रहतीं। घर, परिवार और बच्चों का पालन पोषण करती लेकिन आज वह देश की सीमा पर बाहरी खतरे से भारत की रक्षा कर रही हैं। भारतीय सेना में आज कई महिलाएं उच्च पद पर कार्यरत हैं। कुछ महिलाएं वायुसेना में दमदार लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं तो कुछ नौसेना की वर्दी में भारत का गौरव बढ़ा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय सेना में शामिल सबसे दमदार महिला अधिकारियों के बारे में जानिए, जिनका अदम्य साहस देश का मान बढ़ा रहा है और हर नारी को प्रेरित कर रहा है।

Trending Videos
International Women's Day 2023: Women Officers Of Indian Armed Forces know Name and Achievement in Hindi
पुनीता अरोड़ा - फोटो : Facebook

पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल पुनीता अरोड़ा

भारतीय सेना में कई महिला अधिकारी शामिल हो चुकी हैं, जो कई पदों पर कार्यरत रहते हुए देश सेवा में लगी हैं, लेकिन इन महिला अधिकारियों के लिए रक्षा विभाग का मार्ग खोलने का श्रेय पुनीता अरोड़ा को जाता है। पुनीता अरोड़ा भारतीय नौसेना की पहली लेफ्टिनेंट जनरल थीं। पुनीता अरोड़ा का जन्म आजादी से पहले पाकिस्तान के लाहौर प्रांत में 13 अक्तूबर 1932 को हुआ था। वर्ष 2004 में वह भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर नियुक्त होने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। पुनीता ने 36 साल नौसेना में कार्य किया और अपने कार्यकाल में कुल 15 पदक प्राप्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Women's Day 2023: Women Officers Of Indian Armed Forces know Name and Achievement in Hindi
किरण शेखावत - फोटो : facebook

पहली शहीद महिला किरण शेखावत

भारतीय सेना में महिलाओं का शामिल होना उपलब्धि है, लेकिन देश के लिए कुर्बानी गौरव की बात है। यही गौरव देश की पहली भारतीय महिला शहीद किरण शेखावत के नाम दर्ज है। किरण शेखावत का जन्म राजस्थान के सेफरागुवार में 1 मई 1988 को हुआ था। हरियाणा में शादी होने के बाद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत ऑन ड्यूटी शहीद होने वाली पहली महिला अधिकारी थीं। साल 2010 में किरण शेखावत भारतीय नौसेना में भर्ती हुई थी। 24 मार्च 2015 की रात गोवा में डॉर्नियर निगरानी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में लेफ्टिनेंट किरण शेखावत शहीद हो गई थीं।
 

International Women's Day 2023: Women Officers Of Indian Armed Forces know Name and Achievement in Hindi
पद्मावती बंदोपाध्याय - फोटो : Facebook

पहली महिला एयर मार्शल पद्मावती बंदोपाध्याय

पद्मावती बंधोपाध्याय भारतीय वायुसेना की पहली महिला एयर मार्शल थीं। 1968 में पद्मावती बंधोपाध्याय वायुसेना में शामिल हुईं और 34 वर्षों तक देश सेवा में तत्पर रहीं। वहीं साल 2002 में एयर वाइस मार्शल के पद पर पद्मावति को पदोन्नति मिली।

विज्ञापन
International Women's Day 2023: Women Officers Of Indian Armed Forces know Name and Achievement in Hindi
फ्लाइट ऑफिसर गुंजन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना

मशहूर फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना को कारगिल गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। गुंजन सक्सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों के सामने अपना दमखम दिखाया था। वह पहली महिला पायलट थीं, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान लड़ाई में भारत की तरफ से पाकिस्तानी सेना को टक्कर दी थी। गुंजन सक्सेना का शौर्य वीर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed