हमारे समाज में जितना योगदान पुरुषों का है उतना ही महिलाओं का भी, लेकिन फिर भी उन्हें कई बार बराबरी का हक नहीं मिल पाता है। इसलिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में इस दिन को अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। कोई महिलाओं के प्रति सम्मान और प्यार प्रकट करते हैं, तो कोई इस दिन महिलाओं द्वारा किए गए योगदान और उनकी उपलब्धियों को याद करते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन उन्हें गिफ्ट देकर स्पेशल महसूस करा सकते हैं। ये महिलाएं आपकी बहन, आपकी मां, आपकी पार्टनर या कोई अन्य भी हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर आप उन्हें क्या गिफ्ट दे सकते हैं।
{"_id":"6040ba718978d03c362a7d35","slug":"international-womens-day-2021-give-these-special-gift-for-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Women's Day 2021: अपनी मां, बहन और दोस्त को दे सकते हैं ये खास गिफ्ट्स, रिश्ते होंगे मजबूत","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
International Women's Day 2021: अपनी मां, बहन और दोस्त को दे सकते हैं ये खास गिफ्ट्स, रिश्ते होंगे मजबूत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 04 Mar 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
International Womens Day 2021
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
photo frame
- फोटो : istock
फोटो फ्रेम से लेकर कार्ड तक
- आज के दौर में पुरुषों की तरह महिलाएं भी काम पर जाती हैं। ऐसे में अगर आपकी मां, बहन या पार्टनर दफ्तर जाते हैं, तो भी आप उनके लिए खास गिफ्ट दे सकते हैं। आप उन्हें कोई फोटो फ्रेम दे सकते हैं, जिसे वो अपनी काम करने वाली डेस्क पर लगा सकती हैं। आप उन्हें कोई अच्छा सा कार्ड बनाकर दे सकते हैं, आप उन्हें कोई नोटबुक और पेन दे सकते हैं। यही नहीं, आप उन्हें लैपटॉप बैग भी दे सकते हैं।
makeup kit
- फोटो : istock
ड्रेस या मेकअप का सामान
- इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप अपनी मां, बहन या पार्टनर को कोई अच्छी ड्रेस दे सकते हैं। ये साड़ी, सूट या फिर उनकी पसंद की कोई भी ड्रेस हो सकती है। इसे पाकर महिलाएं काफी खुश हो सकती हैं। इसके अलावा आप उन्हें मेकअप का सामान भी दे सकते हैं। ये बात सभी जानते हैं कि महिलाओं को सजना-संवरना काफी पसंद होता है। ऐसे में अगर आप उन्हें मेकअप का सामान देते हैं, तो वो इसे पाकर काफी खुश हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ज्वेलरी दे सकते हैं आप
- ये बात सभी जानते हैं कि महिलाओं को ज्वलेरी काफी पसंद होती है, और कहा भी जाता है कि महिलाएं श्रृंगार बिना अधूरी होती हैं। ऐसे में इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आप उन्हें गिफ्ट में उनकी पसंद की ज्वेलरी दे सकते हैं। अंगूठी, कानों के झुमके, नेकलेस, कंगन आदि कुछ भी आप महिलाओं को गिफ्ट करके उन्हें स्पेशल महसूस करा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
घर पर बना सकते हैं पसंद की डिश
- आप हर दिन अपने घर पर अपनी मां के हाथ का बना खाना खाते हैं। महिलाएं हर दिन घर के सदस्यों के लिए खाना बनाती हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो आप उनके लिए कुछ खास डिश बनाकर उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं। आप चाहें तो इस दिन खाना बनाने की पूरी जिम्मेदारी ले सकते हैं या फिर अपने घर की महिलाओं की पसंद की डिश बनाकर उन्हें खिला सकते हैं। यकीन मानिए इससे उन्हें काफी अच्छा और गर्व महसूस होगा।

कमेंट
कमेंट X