फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kasturba Gandhi Death Anniversary: महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी के बारे में जानें ये पांच रोचक बातें

Tue, 22 Feb 2022 12:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 22 Feb 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Gandhi Death Anniversary 2022 Mahatma Gandhi Wife Kasturba Interesting Fact
कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि - फोटो : amar ujala

महात्मा गांधी का नाम भारत में ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है। उन्हें देश का राष्ट्रपिता कहा जाता है। उनकी सीख, सत्य और अहिंसा के बारे में तो आप सब ने सुना होगा लेकिन मोहनदास करमचंद गांधी के महात्मा गांधी, राष्ट्रपिता और बापू बनने के पीछे एक महिला के त्याग का अहम रोल है। अगर ये महिला न होती तो आज गांधी जी महात्मा न होते। यह महिला कोई और नहीं, बल्कि महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी हैं। एक संपन्न परिवार की बेटी ने जब गांधीजी को अपना जीवनसाथी माना तो पग-पग पर उनके साथ चलती रहीं। कस्तूरबा गांधी का जीवन कठिन संघर्षों में गुजरा। उन्होंने कभी गांधी जी से एक पति और पिता के कर्तव्यों को पूरा करने के लिए नहीं कहा। गांधी जी देश सेवा में जुट गए। साधारण सूती धोती पहन आश्रमों में रहे। सादा जीवन जिया लेकिन वह नाजों से पली कस्तूरबा ने इन सभी संघर्षों को बिना किसी शिकायत जिया। आज कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि है। 22 फरवरी 1944 में कस्तूरबा गांधी का निधन हुआ था। चलिए जानते हैं महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी के बारे में कुछ रोचक बातें।

Kasturba Gandhi Death Anniversary 2022 Mahatma Gandhi Wife Kasturba Interesting Fact
कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि - फोटो : facebook

कस्तूरबा का बचपन और गांधीजी से शादी

कस्तूरबा गांधी का जन्म 11 अप्रैल 1869 में हुआ था। वह गुजरात के काठियावाड़ की रहने वाली थीं। कस्तूरबा गांधी के पिता व्यापारी थे। वह एक संपन्न परिवार की बेटी थीं, जिनकी मात्र 13 साल की उम्र में शादी कर दी गई। कस्तूरबा के पिता और गांधीजी के पिता दोनों करीबी मित्र थे। ऐसे में जब कस्तूरबा सात साल की थीं तभी उनकी सगाई गांधीजी से कर दी गई और बाद में शादी। गांधीजी कस्तूरबा से एक साल छोटे थे। उन दिनों गांधीजी को शादी का मतलब भी नहीं पता था लेकिन बाद में वह बाल विवाह के विरोध में हो गए। कई पुस्तकों में कहा गया कि गांधी जी का शुरुआत में कस्तूरबा के प्रति रवैया अच्छा नहीं था।

Kasturba Gandhi Death Anniversary 2022 Mahatma Gandhi Wife Kasturba Interesting Fact
कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि - फोटो : facebook

कस्तूरबा की अधूरी शिक्षा और गांधीजी की वकालत

शादी के बाद कस्तूरबा की स्कूली शिक्षा बंद हो गई। वह कभी स्कूल न जा सकीं, जबकि मोहनदास की शिक्षा जारी रही और पढ़ाई के लिए विदेश तक गए। हालांकि कस्तूरबा घर पर ही पढ़ती थीं और मोहनदास भी उन्हें पढ़ाते थे। एक प्रामाणिक लेख के हवाले से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि मोहनदास जब इंग्लैंड में वकालत की पढ़ाई कर रहे थे, तब उनके लिए पैसे कस्तूरबा के गहने बेचकर पैसा जुटाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kasturba Gandhi Death Anniversary 2022 Mahatma Gandhi Wife Kasturba Interesting Fact
कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि - फोटो : facebook

कठिन परिस्थितियों में कस्तूरबा ने दिया पति का साथ

कस्तूरबा ने जीवन भर गांधीजी का साथ दिया। गांधी जी स्वतंत्रता संग्राम के लिए जेल गए तो कस्तूरबा ने उनका साथ दिया। कस्तूरबा मोहनदास के साथ हर पल रहती थीं। गांधीजी उपवास रखते, धरना प्रदर्शन करते तो कस्तूरबा उनकी देखभाल करतीं। कस्तूरबा गंभीर ब्रोंकाइटिस रोग से पीड़ित थीं। लेकिन गांधी जी साथ स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष में उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा।

विज्ञापन
Kasturba Gandhi Death Anniversary 2022 Mahatma Gandhi Wife Kasturba Interesting Fact
कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि - फोटो : Twitter/MinOfCultureGol

स्वतंत्रता संग्राम में कस्तूरबा गांधी का योगदान

एक दौर आया जब कस्तूरबा केवल गांधी जी की पत्नी मात्र नहीं रहीं, वह हर देशवासी की 'बा' बन गईं। यह उपाधि कस्तूरबा को उनके कामों की वजह से मिली। गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था लेकिन इस ओर पहली बार ध्यान कस्तूरबा गांधी का ही गया था। उन्होंने आवाज उठाई तो तीन महीने के लिए कस्तूरबा को जेल की सजा हो गई। लेकिन भारतीय नारी तो बस देना जानती है। उन्होंने जेल में लोगों को प्रार्थना का महत्व सिखाया। कैदियों के दुख दर्द की साथी बनी। उनके इस भाव को देख लोग उन्हें बा कहने लगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed