फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

40 के बाद इन बातों का रखें ख्याल, मेनोपॉज के वक्त नहीं होंगी समस्याएं

Sat, 02 Jan 2021 08:16 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 02 Jan 2021 08:16 AM IST
विज्ञापन
keep this things in mind after 40s it will cause less problems during menopause
चंद बातों का ख्याल रखकर खुद को मेनोपॉज के लिए तैयार कर लें - फोटो : Social Media

हर महिला का शरीर अलग होता है इसलिए किसी भी महिला के विषय में यह नहीं कहा जा सकता है कि वे कब उन्हें मेनोपॉज होगा लेकिन एक उम्र के बाद बहुत जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए ताकि आगे चलकर जब भी मेनोपॉज का समय आए तो आपको ज्यादा परेशान न होना पड़े। मेनोपॉज के समय आए बदलावों को कई महिलाओं का शरीर स्वीकार नहीं पाता है और दिन-ब-दिन उनके लिए परेशानी बढ़ती ही जाती है इसलिए यदि आप 40 का आंकड़ा पार कर चुकी हैं तो चंद बातों का ख्याल रखकर खुद को मेनोपॉज के लिए तैयार कर लें। अगली स्लाइड्स से जानिए इन महत्वपूर्ण बातों के बारे में।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

keep this things in mind after 40s it will cause less problems during menopause
प्रतिदिन 10 से 12 गिलास पानी पीते रहें - फोटो : Social media

ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन
यदि आप कम पानी पीते हैं तो बहुत जरूरी है कि अपनी इस आदत को सुधार लें। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन में कमी आने से वे शरीर में ड्राईनेस महसूस करने लगती हैं। पानी की उचित मात्रा लेने से आप इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। इसलिए प्रतिदिन 10 से 12 गिलास पानी पीते रहें ताकि जब आपको मेनोपॉज हो तो ब्लोटिंग की समस्या आपको न सताए।

keep this things in mind after 40s it will cause less problems during menopause
चाय -कॉफी को ताजे फलों के रस से बदल डालें - फोटो : Pixabay

चाय-कॉफी को कहें न
40 की उम्र के बाद चाय और कॉफी को बिल्कुल न कह दें क्योंकि यदि आप इनका सेवन करते रहे तो जैसे- जैसे आपके मेनोपॉज का समय निकट आएगा आपको तनाव होगा, सिर में दर्द महसूस होने लगेगा, हार्ट रेट बढ़ेगा इसलिए अच्छे स्वास्थय के लिए इन्हें पूरी तरह से त्याग दें। चाय -कॉफी को ताजे फलों के रस से बदल डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
keep this things in mind after 40s it will cause less problems during menopause
पहले से ही कसरत करना शुरु कर दें - फोटो : pixabay

कसरत करें
मेनोपॉज का समय जैसे- जैसे निकट आता है व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता है इसलिए आप पहले से ही कसरत करना शुरु कर दें। ताकि जब आपके हार्मोंस, जीवनशैली और जेनेटिक्स में परिवर्तन आए तो आपको नाइट स्वेटिंग की समस्या न हो। नहीं तो यह समय हो सकता है कि आपको विचलित कर दे। 

 

विज्ञापन
keep this things in mind after 40s it will cause less problems during menopause
हडि्डयां कमजोर होने लगती हैं - फोटो : social media
कैल्शियम और विटामिन का सेवन
मेनोपॉज के समय अधिकतर महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस होने का जोखिम भी बढ़ जाता है क्योंकि इस दौरान उनकी हडि्डयां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए अपने आहार में कैल्शियम और विटामिन-डी जैसे तत्वों को शामिल करें। डाइट में दही, दूध, हरी और पत्ते वाली सब्जियां जैसे पालक और गोभी को शामिल करें। इससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed