{"_id":"6364a5533fccab1b8a5847bc","slug":"maleesha-kharwa-slum-princess-of-india-story-wins-the-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maleesha Kharwa: परीकथा से कम नहीं इस बच्ची की कहानी, मुंबई के स्लम से निकल बन गई मॉडल","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
Maleesha Kharwa: परीकथा से कम नहीं इस बच्ची की कहानी, मुंबई के स्लम से निकल बन गई मॉडल
भाग्य भले ही आपका साथ देता हो लेकिन जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मेहनत भी करनी पड़ती है। जिंदगी की परिस्थितियां कई बड़े मौके देती है। बस उसे भुनाना आना चाहिए। ऐसी ही कुछ कहानी है मुंबई के स्लम में रहने वाली मलीशा खारवा की। जो आज सोशल इंफ्लूएंसर, कंटेट क्रिएटर और मॉडल हैं। मात्र 14 साल की उम्र में वो अपने पंखों को उड़ान दे रही हैं। इस काम में उनकी उम्र भी बाधा नहीं बन रही है।
2 of 4
मलीशा खारवा, रॉबर्ट हॉफमैन
- फोटो : instagram
स्लम प्रिसेंस ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर हो चुकीं मलीशा फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी आ चुकी हैं। साथ ही उन पर एक शार्ट फिल्म भी बन चुकी है। मलीशा की सक्सेस स्टोरी किसी परीकथा से कम नहीं। मलीशा मुंबई की झुग्गी में रहने वाली साधारण लड़की है। जिसके पिता घऱ चलाने के लिए बच्चों की पार्टी में जोकर बनकर जाते हैं। जिससे कि परिवार का पेट पलता है। मलीशा के परिवार में माता-पिता के साथ एक छोटा भाई भी है।
3 of 4
मलीशा खारवा
- फोटो : instagram
कैसे आई लाइमलाइट में
मलीशा की खोज हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन ने की है। द स्ट्रीट्स फिल्म के एक्टर रॉबर्ट फरवरी महीने में भारत आए थे। म्यूजिक वीडियो बनाने के लिए भारत आए रॉबर्ट को मलीशा की कजिन बहन के साथ म्यूजिक वीडियो शूट करना था। लेकिन किसी वजह से वो शूटिंग नहीं हुई। इसके बाद रॉबर्ट की मुलाकात मलीशा से हुई। रॉबर्ट कहते हैं कि मलीशा से मुलाकात किसी फिल्मी सीन जैसी थी। झुग्गी के लोगों के बीच खड़ी मलीशा की सूरत देख कोई भी उन्हें पसंद कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मलीशा खारवा
- फोटो : instagram
मलीशा का इंस्टाग्राम पेज भी बनाया गया है। जिसमे दो लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मलीशा ने कई सारे इंस्टाग्राम वीडियो एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन के साथ भी बनाए हैं। जिसमे वो हिंदी सिखाते दिख रही हैं। मलीशा मशहूर डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक की पिकॉक मैगजीन की कवर गर्ल बन चुकी हैं। मलीशा के लिए ये बड़ी उपलब्धि थी। अब उन्हें बहुत सारे ऑफर मिल रहे हैं। हाल ही में मलीशा फैशन मैगजीन के कवर पर आई हैं। इसके अलावा मलीशा के इस सफर पर डॉक्यूमेंट्री बनी है। जिसका नाम है 'लिव योर फेयरी टेल'।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X