{"_id":"66f78ac09a2f56df7e0f6d45","slug":"meet-saiyami-kher-first-indian-actress-to-complete-triathlon-70-3-in-germany-2024-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saiyami Kher: सैयामी खेर कौन हैं जिनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान, जानें इस भारतीय अभिनेत्री की उपलब्धि","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
Saiyami Kher: सैयामी खेर कौन हैं जिनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान, जानें इस भारतीय अभिनेत्री की उपलब्धि
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:18 AM IST
सार
अभिनेत्री सैयामी खेर 90 किलोमीटर साइकिल, 1.9 किलोमीटर तैराकी और 21 किलोमीटर की दौड़ लगाने को लेकर सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं कौन हैं सैयामी खेर और क्या है उनकी उपलब्धि।
Actress saiyami kher : इन दिनों एक नाम की काफी चर्चा हो रही है, ये नाम है सैयामी खेर। सैयामी ने जर्मनी के प्रतिष्ठित आयरन मैन 70.3 ट्रायथलॉन को पूरा करके इतिहास रच दिया। ऐसे में हर तरफ उन्हीं के चर्चे हैं। भारत की सैयामी पेशे से अभिनेत्री हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्रियां आए दिन अपने ग्लैमरस लुक्स, खूबसूरती, फिल्मों और अभिनय के कारण सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, इन दिनों एक बॉलीवुड अभिनेत्री चर्चा में हैं। हालांकि इसके पीछे की वजह न तो उनकी कोई फिल्म है और न ही लुक्स। 32 साल की सैयामी खेर ने वो कर दिखाया है जिसे करने में बड़े-बड़े एथलीट्स के भी पसीने छूट जाते हैं। अभिनेत्री सैयामी खेर 90 किलोमीटर साइकिल, 1.9 किलोमीटर तैराकी और 21 किलोमीटर की दौड़ लगाने को लेकर सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं कौन हैं सैयामी खेर और क्या है उनकी उपलब्धि।
Trending Videos
2 of 6
अभिनेत्री सैयामी
- फोटो : Instagram/saiyami
कौन हैं सैयामी खेर?
सैयामी खेर एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने एक नहीं बल्कि तीन-तीन भाषाओं में अपना दम दिखाया है। हिंदी फिल्मों के अलावा सैयामी ने तेलुगु और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही सैयामी वेब सीरीज की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
अभिनेत्री सैयामी
- फोटो : Instagram/saiyami
फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं सैयामी
सैयामी एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी दादी उषा किरण अपने जमाने की मशहूर अदाकारा थीं। उनकी आंटी तन्वी आजमी भी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। पिता अद्वैत खेर जाने-माने सुपरमॉडल रहे हैं और सैयामी की बड़ी बहन संस्कृति खेर मराठी फिल्मों का मशहूर नाम हैं। सैयामी की मां म्हात्रे खेर पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं।
4 of 6
सैयामी खेर
- फोटो : Instagram/saiyami
सैयामी खेर का करियर
सैयामी ने तेलुगू फिल्म 'रे' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। बाद में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'मिर्ज्या' में लीड रोल में दिखाई दीं। पिछले दिनों सैयामी, अभिषेक बच्चन स्टारर 'घूमर' को लेकर भी सुर्खियों में थीं, जिसमें उन्होंने एक ऐसी महिला क्रिकेट खिलाड़ी की भूमिका निभाई थी, जिसका एक हाथ नहीं होता। सैयामी ने स्पेशल ऑप्स और ब्रीद : इनटू द शैडोज जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।
विज्ञापन
5 of 6
अभिनेत्री सैयामी
- फोटो : Instagram/saiyami
सैयामी खेर की उपलब्धि
सैयामी खेर ने हाल ही में जर्मनी में आयोजित प्रतिष्ठित आयरन मैन 70.3 ट्रायथलॉन को पूरा किया और इसी के साथ उन्होंने उल्लेखनीय व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की। ये एक ऐसी प्रतिस्पर्धा है जो काफी कठिन है। सैयामी ने इसके लिए 1.9 किलोमीटर की तैराकी, 90 किलोमीटर की साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर की दौड़ एक के बाद एक पूरी की और इस दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली भारत की पहली और एकमात्र अभिनेत्री बन गईं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X